ठंड के दिनों में इस तरह तैयार करें गाजर की बर्फी, जानियें सरल सी रेसिपी

ठंड के दिनों में इस तरह तैयार करें गाजर की बर्फी, जानियें सरल सी रेसिपी

इस समय ठंड का मौसम शुरू हो गया है। जहां इस ठंड के मौसम में गाजर मिलना शुरू हो जाती है। वैसे तो हम सभी जानते है कि गाजर का सेवन करना अधिकतर लोगो को पसंद है। जहां इससे कई अलग अलग चीजे जैसे हलवा,सब्जी,मिठाई आदि बनाई जाती है। इस मौसम में गाजर की बर्फी को ट्राय कर सकते है। बता दें कि इसे बनाना काफी सरल है। ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है। आइये जाने सरल सी रेसिपी।

सामग्री

  • गाजर – 1/2 किलो
  • मावा -1 कप
  • काजू पाउडर 1/2 कप
  • दूध फूल क्रीम -1 कप
  • काजू -8-10
  • पिस्ता -8,10
  • इलायची -4 -5
  • देसी घी -2 चम्मच
  • चीनी -1 कप

बनाने की विधि –
सबसे पहले गाजर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोकर उसे अच्छी तरह से साफ कर ले। अब गाजर की कद्दूकस कर ले और अलग रख दे। अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डाले उसे धीमी आंच पर उबाले। जब ये उबाल जाए तो उसमे कद्दूकस की हुई गाजर डाले और और 5 मिनट तक चलाते रहे।

बारीक टुकड़ो में काट लें काजू पिस्ता

इसके बाद अब काजू और पिस्ता को बारीक़ टुकड़ो में काट ले और इलायची को छीलकर उसे दरदरा कूट ले। अब एक बर्तन में मावा डालकर उसे अच्छी तरह से मसल ले। इसके बाद जब गाजर में दूध सुख जाए तो उसमे 2 चम्मच देसी घी डालकर मिला ले। अब चम्मच से चलाते हुए इसे 5 मिनट तक पकाये। अब इसमें चीनी भी मिला दे। अब इसे अच्छे से ड्राय होने दे।

अच्छे से मिला दें इलायची पाउडर

जब ये ड्राय हो जाए तो काजू के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले। अब एक प्लेट में घी लगाकर उसे ठीक से चिकना कर ले। अब तैयार किया गया बर्फी मिश्रण प्लेट में डेल और चारो और फैलाकर रख दे। इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता डालकर गार्निश करे। जब बर्फी सेट हो जाए तो चाकू की मदद से इसे एक आकर से काट ले। अब स्वादिष्ट गाजर की बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।

 

Summary
ठंड के दिनों में इस तरह तैयार करें गाजर की बर्फी, जानियें सरल सी रेसिपी
Article Name
ठंड के दिनों में इस तरह तैयार करें गाजर की बर्फी, जानियें सरल सी रेसिपी
Description
इस समय ठंड का मौसम शुरू हो गया है। जहां इस ठंड के मौसम में गाजर मिलना शुरू हो जाती है। वैसे तो हम सभी जानते है कि गाजर का सेवन करना अधिकतर
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER