कोरोना काल में दुर्गा पूजा पर्व को डिजिटल मोड देते हुए फ़ेसबुक व इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर वर्चुअल सेलिब्रेशन की व्यवस्था में ये फीचर्स लॉन्च हुए हैं। इन नए फीचर्स में अपको एआर फिल्टर्स और स्टीकर्स की सुविधा प्राप्त होगी। आइए विस्तार में जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं दुर्गा पूजा
इस बार वर्चुअल दुर्गा पूजा के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम द्वारा एआर फिल्टर्स और स्टीकर्स को रोलआउट किया गया है। इन फीचर्स की सहायता से यूजर्स स्टोरीज, रील्स फेसबुक पोस्ट और कंटेंट प्रोग्रामिंग लॉन्च किए हैं। अब कोरोना काल में भी घर बैठे यूजर्स इस पर्व को दमदार तरीक़े से सेलिब्रेट कर सकेंगे। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को भी फॉलो करना अनिवार्य है।
जानिए इन फीचर्स की विशेषताएं
Pujaparikrama नाम का एआर इफेक्ट फ़ेसबुक द्वारा लॉन्च हुआ है जिसका उपयोग कर के यूजर्स पूजा और पंडाल को वर्चुअल तरीके से एहसास कर पाएंगे।
इसके अलावा दुर्गा पुजो नाम का एक अन्य एआर इफेक्ट पेश किया गया है। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें अपको एक कैजुअल टिल्ट से ही मां दुर्गा और असुर के बीच स्विच कर सकेंगे। साथ ही आप इसे स्टोरीज बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम द्वारा दुर्गा पूजा पर्व के लिए एआर इफेक्ट के साथ ही GIFs को भी पेश किया गया है। अब इंस्टाग्राम यूजर्स ‘Pujo’ शब्द को सर्च कर के अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स को खास बना सकेंगे।
नए कंटेंट प्रोग्रामिंग के बारे में भी जानें
ऊपर बताए गए रोचक फीचर्स के अलावा नए कंटेंट प्रोग्रामिंग को भी पेश किया गया है। इंस्टाग्राम यूजर्स इसमें शॉर्ट फॉर्म वीडियो रील्स पर पूजा से जुड़े कंटेंट को हैशटैग के साथ सर्च कर सकते हैं। ये रहे वो हैशटैग्स – #AmarPujoReel, #DurgaPujoReel, #FeelKaroReelKaro, #FeelItReelIt, #FeelKorboReelKorbo, #ReelyPhataphatiPujo, #PujoDekhechiReelKorechi, #PujoFeelershaateyReel, #PujoReelChallenge, #DurgaPujo2020।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.