आईपीएल: 40 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए । जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18 ओवर 2 गेंदों पर 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 83 रन बनाए। जिनमें आठ बेहतरीन छक्के शामिल हैं। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्ले ऑफ में पहुंचने के दरवाजे खुल गए हैं।
Half-centuries from @vijayshankar260 (52*) & @im_manishpandey (83*) guide @SunRisers to an 8-wicket win over #RR#Dream11IPL pic.twitter.com/2hQSA2ZM2W
— IndianPremierLeague (@IPL) October 22, 2020
40 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की पारी
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनिंग करना रोबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स है लेकिन गोविंदप्पा जल्दी ही रन आउट हो गए उन्होंने 19 रन बनाए उसके बाद संजू सैमसंग और बेन स्टॉक में पारी को आगे बढ़ाया संजू सैमसंग ब्राह्मी ओवर में बॉर्डर बोल्डर के द्वारा आउट हुए इसके अलावा रियान पराग 20 स्टीव स्मिथ 19 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 16 रनों का योगदान दीया इस पर पूरी टीम 20 ओवरों में 154 रन ही बना सकी।
40 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करने उतरे । हालांकि पहले ही ओवर में डेविड वार्नर 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। जिनमें 8 बेहतरीन छक्के और 4 चौके शामिल थे। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के लिए विजय शंकर ने 51 गेंदों पर 52 रन बनाए । दोनों ने मिलकर पारी को अपने नाम कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
रोबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन(विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ(कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
डेविड मिलर(कप्तान), जॉनी बेयरेस्ट(विकेटकीपर), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन और शहबाज नदीम।