दृश्यम 2 कर रही रिकार्डतोड़ कमाई, पहले वीकेंड पर कमाए इतने रूपये

दृश्यम 2 कर रही रिकार्डतोड़ कमाई, पहले वीकेंड पर कमाए इतने रूपये

दृश्यम 2 ने तीसरे दिन यानी रविवार के दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। बता दें कि दृश्यम 2  ने तीसरे दिन बंपर कमाई करते हुए करीब 27 करोड़ कमाए लिए हैँ। कुल मिलाकर ‘Drishyam 2’ ने पहले वीकेंड में 63.97 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 15.38 और दूसरे दिन 21.59 करोड़ रुपए कमाए थे। कुल मिलाकर 82 करोड़ के बजट में बनीं ‘Drishyam 2’ ने अजय देवगन की लॉटरी लगा दी है। जहां फिल्म लोगो को खूब पसंद आ रही है।

इतने करोड़ रूपये का कर चुकी कलेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में एक के बाद एक दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद अजय देवगन को एक बड़ी हिट लगी है। फिल्म क्रिटिक्स ‘Drishyam 2’ के पहले वीकेंड में 50 करोड़ का कलेक्शन करने की भविष्यवाणी करते थे लेकिन फिल्म ने लोगों की उम्मीदों से ज्यादा कमाई कर दिखाई है। Drishyam 2 डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन किया है। ‘Drishyam 2’ अब तक वर्ल्डवाइड 87.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

साल की सबसे बड़ी दूसरी फिल्म

वहीं, ‘Drishyam 2’ की रिलीज से पहले लोग अनुमान लगा रहे थे कि यह फिल्म पहले दिन 12 करोड़ की कमाई कर सकती हैं लेकिन इस फिल्म ने सारे प्रीडिक्शन को तोड़ते हुए रिकोड़तोड़ ओपनिंग की है। पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस के साथ फिल्म ने नेशनल मल्टीप्लेक्स में भी 7.40 करोड़ के साथ शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की है । यह ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद बॉलीवुड की इस साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER