सभी घर में पूजा कक्ष की बात करें यह सभी घरों में एक अलग जगह पर होता है। जिसका अपना अलग महत्व होता है। जहां पूजा घर में कुछ बातों का अवश्य रूप से ध्यान रखना जरूरी है। आइये जानते है इन बातों कों। खासकर अगर आप घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखने जा रहे हैं तो कई बातों का ध्यान रखें। मां दुर्गा की मूर्ति को घर में रखने के लिए आपको इन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें कि आप घर के उत्तर-पूर्व दिशा में मां दुर्गा की मूर्ति रख सकते हैं। मूर्ति स्थापित करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में मूर्ति रखने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है।
इतनी बड़ी होनी चाहिए मूर्ति
वहीं, मान्यताओं के अनुसार मां की मूर्ति 3 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिसमें से मूर्ति का रंग हल्का पीला, हरा या गुलाबी होना चाहिए। ऐसी मूर्ति रखने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
यह किया जाना चाहिए
एक बात मां की मूर्ति स्थापित करने से पहले वहां सिंदूर और अक्षत नेक लगाना चाहिए। इसके बाद ही आप मां की मूर्ति को एक स्थान पर स्थापित करें। मान्यता है कि इससे मूर्ति पवित्र होती है। यदि आप उत्तर दिशा में मूर्ति नहीं रख सकते हैं तो मां दुर्गा की मूर्ति पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।
ना रखें इस दिशा में
वास्तु मान्यताओं के अनुसार मां की मूर्ति को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मूर्ति रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। घर वालों की खुशियां भी खत्म होने लगती हैं। जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है।