ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 जा रही सुपरहिट, दर्शक कर रहे खूब पसंद, कर चुकी इतनी कमाई

ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 जा सुपरहिट, दर्शक कर रहे खूब पसंद, कर चुकी इतनी कमाई
जैसा कि इस समय बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 – शिवा’ को भले ही मिली-जुली समीक्षा मिल रही हो लेकिन फिल्म बहुत ही बढ़िया जा रही है। बता दें कि ओपनिंग डे पर जहां फिल्म ने देश भर में 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि शनिवार के दिन फिल्म ने 41 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है।

रविवार के दिन करी इतनी कमाई

वहीं, फिल्म ने रविवार के दिन को हिन्दी में करीब 42.5 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया। तो वहीं, सोमवार के दिन भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। चौथे दिन फिल्म ने लगभग 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने चार दिनों में 135 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इतनी भाषाओं में की गई है रिलीज

बता दें कि शानदार कलेक्शन के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर कपूर की फर्स्ट वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड उनकी फिल्म ‘संजू’ के नाम था। ‘ब्रह्मास्‍त्र’ देशभर में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में रिलीज हुई है। फिल्‍म की सबसे ज्‍यादा कमाई हिंदी वर्जन से हो रही है।

इतना है फिल्म का बजट

जानकारी के अनुसार रणबीर और आलिया की इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी बात यह है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को दुनिया भर में 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जिसमें 5 हजार स्क्रीन्स भारत में हैं और 3 हजार स्क्रीन्स विदेशों में हैं। बताया जाता है कि इस ओवर बजट फिल्म को जितनी बड़ी रिलीज मिली है। इससे पहले इतनी बड़ी रिलीज और किसी फिल्म को नहीं मिल पाई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER