हर दिन हमे अपनी प्रकृति को बचाने के लिए एक कदम बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है। ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ता प्रदूषण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए के लिए एक खतरनाक कॉल है। अब ऐसा समय आ गया के हम खुद ही अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। हमे अपने ग्रह को बचाने के लिए इन छोटे छोटे कामो से शुरुवात करनी होगी। सिर्फ हम ये पर्यावरण या ग्रह के लिए नहीं कर रहे क्युकी ये काम हमारे अपने अस्तित्व के लिए भी है।
जागरूकता को बचाने और फैलाने में अपना हिस्से का काम करना और दूसरों को भी जागरूक कर उनकी काम में मदद करना महत्वपूर्ण है। आज यहाँ इस आर्टिकल में हम अपने तरीके से योगदान करने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस -आखिर क्यूँ हुए 100 से भी अधिक देश एक साथ
जाने कैसे इन छोटे छोटे कामो से आप धरती के रक्षक बन सकते हैं
1. सूची और नोट्स बनाने के लिए कागज का उपयोग न करें
सूची बनाने के लिए पेपर के उपयोग के बजाय अपने फोन का उपयोग करें। जब आप कागज बचाते हैं तो आप पेड़ों को बचाते हैं। जितना हो सके पेपर का इस्तेमाल कम करें। अपने अखबार की सदस्यता रद्द करें और समाचार ऑनलाइन पढ़ें।
2. हर जगह ड्राइव ना करे
खुद पैदल चलने या साइकिल चलाने की कोशिश करें। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या फिर अपनी कार में अकेले यात्रा करने के बजाय कारपूल करने का प्रयास करें। ईंधन बचाएं और प्रदूषण और सड़क पर कारों की संख्या कम करें।
3. अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई प्लास्टिक की बोतलों को न फेंके
इसके बदले उन्हें बेच दें। उन सभी सोडा की बोतलों से आपको ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा, लेकिन वे पर्यावरण को बचाने में आपकी मदद ज़रूर करेंगे। इस तरह से इन छोटे छोटे कामो से आप पर्यावरण को बचा सकते हैं।
Earth Day 2019: Doodle के ज़रिए Google ने दी आकाश से धरती तक अनोखे प्राणियों की जानकारी
4. जब भी आप खरीदारी करने जाएं तो अपने साथ एक छोटा कपड़े का बैग रखें
स्टोर से प्लास्टिक या पेपर बैग लेने के बजाय अपने कपड़े के बैग का उपयोग करें। स्टोर से प्लास्टिक बैग खरीद कर, प्लास्टिक को बढ़ावा ना दें।
5. बिजली बचाओ
यहाँ बिजली के बिल पर पैसे बचाने की बात नहीं हो रही बल्कि बिजली बचाने के लिए पंखे और लाइट और एसी बंद करें। ऊर्जा-कुशल बल्बों का उपयोग करें, नियमित ट्यूबलाइट्स और बल्बों के बजाय सीएफएल का उपयोग करें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




