नागिन सीरियल की विष जल्द ही दुबारा से बड़े परदे पर वापस आने वाली है| टीवी शोज से तारीफे बटोरने के बाद अब जल्द ही बड़े परदे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगी| बता दे हम नागिन-3 की विष Anita Hassanandani की बात कर रहे है| बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने एक फिल्म साइन की है| पिंकविला को एक सूत्र ने बताया कि जल्द ही अनीता हसनंदानी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं|
Anita Hassanandani जल्द लौट रही है बड़े परदे पर
बताया जा रहा है की अनीता फिर से बॉलीवुड में काम करने जा रही है | ”अनीता जो कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के साथ फिल्म ‘कुछ तो है’ और ‘ये दिल’ में नजर आ चुकी हैं वह फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं| एक बार फिर अनीता तुषार कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी| फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी| फिल्म अनीता का रोल काफी अहम होगा| हालांकि उनके रोल से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी साझा नहीं की जा सकती| ये एक थ्रिलर फिल्म होगी| ”
https://www.instagram.com/p/B0RHhcHALr0/?utm_source=ig_web_copy_link
बीते दिनों तुषार कपूर भी अपने आने वाली फ़िल्म के बारे में बात किया था| उन्होंने कहा था, ”ये एक मर्डर मिस्ट्री होगी और मैं इसमें लीड रोल में नजर आऊंगा| फिल्म का नाम ‘मारिच’ होगा| ‘मारिच’ का अर्थ बहुत गहरा है जब ऑडियंस फिल्म देखेगी तो वो समझ पाएगी| ‘
वैसे Anita Hassanandani नागिन के बाद अब अपने पति Rohit Readdy के साथ डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए-9’ में हिस्सा लेने जा रही है| छोटे परदे पर इन्होने ने अपने करियर की शुरुवात 2013 में ‘ये है मोहब्बतें’ से की थी|
अनीता ने साल 2003 में तुषार कपूर के साथ आई फिल्म ‘कुछ तो है’ के गाने ‘दिल डिंग डांग डिंग’ में अपने हॉट अवतार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी| Anita Hassanandani सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों भी काम कर चुकी हैं|
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


