अगर हम टीवी की दुनिया की बात करे तो टीवी पर ऐसे कई सीरियल है जो दर्शको को लुभाने में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए। जिसके कारण ये सीरियल एक साल से पहले ही टीवी की दुनिया से गायब हो गए। बता दे कि यह चार सीरियल टीवी पर 1 साल भी नहीं टिके और गायब हो गए। सबसे पहले हम उस सीरियल की बात करते है जो टीवी पर केवल पांच महीने तक ही दिखाया गया था। गौरतलब है कि इस सीरियल का नाम तमन्ना था। दरअसल यह सीरियल एक ऐसी लड़की पर आधारित था जो क्रिकेट को ही अपनी दुनिया मानती थी। इसके इलावा पुनर्विवाह एक उम्मीद सीरियल भी दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आया। जी हां यह सीरियल भी महज छह महीने के बाद ही गायब हो गया।
यह प्रसिद्ध टीवी शो पंद्रह मार्च तक हो सकता है बंद
1 साल भी नहीं टिके..
इसके बाद हम उस सीरियल की बात करते है, जिसे टीवी पर करीब नौ महीने तक दिखाया गया था। जी हां इस सीरियल का नाम एक नयी छोटी सी जिंदगी था। हालांकि धीरे धीरे इस शो की रेटिंग कम होती जा रही थी। जिसके कारण इसे बंद कर दिया गया। अब आखिर में हम टीवी के सबसे छोटे सीरियल की बात करते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस शो के महज दस एपिसोड दिखाने के बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। इस शो का नाम रिश्तों का मेला था। जो दर्शको को जरा भी पसंद नहीं आया।
स्टार किड्स जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में विफल रहे
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह सीरियल टीवी पर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। तो ये वो चार सीरियल थे जो टीवी पर एक साल भी नहीं टिके और एक साल से पहले ही टीवी की दुनिया से बाहर हो गए।
टीवी इंडस्ट्री से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


