आज के जमाने में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हम चाहते हुए भी अपनी त्वचा को गंदगी से नहीं बचा पाते। जिसके कारण अपने चेहरे का ग्लो वापिस पाने के लिए हमें नाजाने कितनी ही बार फेशियल करवाना पड़ता है। वैसे आज के समय में तो लड़के भी गोरा दिखने की इच्छा रखते है। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स देने वाले है। बता दे कि यह घरेलू फेस पैक न केवल आपके चेहरे पर निखार लाएगा, बल्कि आपके फेशियल के पैसे भी बचाएगा। १. यूँ तो आज तक आपने दही का इस्तेमाल केवल खाने के लिए ही किया होगा। मगर क्या आप जानते है कि इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी किया जा सकता है। जी हां सबसे पहले तो तीन चम्मच ताजा दही ले लीजिये। इसके बाद दही को अच्छी तरह से अपने चेहरे और गर्दन पर फेस पैक की तरह लगा लीजिए।
5 ऐसे सनस्क्रीन लोशन जो आपकी त्वचा को और निखारे- यहाँ जानिये उनके बारे
यह घरेलू फेस पैक..
बता दे कि आपको करीब बीस मिनट तक इसे ऐसे ही रहने देना है और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। इसके बाद अपने चेहरे को सॉफ्ट तौलिए से पोंछ कर उस पर मॉइश्वराइज लगा लीजिये। दरअसल दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो आपके चेहरे को गोरा बनाने में काफी मदद करता है। 2. इसके इलावा ड्राई स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए दो कच्चे केले और तीन चम्मच बादाम का तेल लेकर इन्हे एक साथ मिला ले और इन्हे अच्छी तरह से मैश कर ले। इसके बाद इस मिश्रण को फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिये। बता दे कि आपको करीब पच्चीस से तीस मिनट तक इसे लगा कर रखना है। फिर अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये। गौरतलब है कि आप हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते है।
जानें शादी के दिन सही मेकअप कैसे चुने
यानि अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते है, तो यह घरेलू फेस पैक जरूर आजमाएं और चेहरे को सुंदर बनाएं।
ब्यूटी टिप्स से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


