जैसा कि हम सभी जानते है कि सैमसंग अपने जो भी प्रोडक्ट बाजार में उतारती है वह सभी को पसंद आते है। तो वहीं, Samsung कंपनी ने भारत में गैलेक्सी वॉच 4 सीरीज और गैलेक्सी बड्स 2 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि ग्राहक इन गैजेट्स को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट यानि, ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 30 अगस्त से इस प्रोडक्ट्स की प्री-बुंक कर सकते हैं।जिसकी बिक्री 10 सितंबर के दिन से शुरू की जाएगी।
इन कलर में मिल सकेगी गैलेक्सी बड्स
वहीं, गैलेक्सी बड्स 2 को ग्रेफाइट, सफेद, ऑलिव ग्रीन और लैवेंडर कलर में खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को करीब 11 हजार 999 रुपए देने होंगे। हालांकि, गैलेक्सी वॉच सीरीज की प्री-बुकिंग करने पर 6 हजार रुपए ई-वाउचर ग्राहकों को प्राप्त होगा। वहीं, बड्स 2 की प्री-बुकिंग करने पर 3 हजार रुपए के ई-वाउचर मिलेगा। साथ ही प्रमुख बैंकों में वॉच 4 पर 3 हजार रुपए और बड्स 2 पर 1200 रुपए का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा हैं।
स्मार्टवॉच में दिए गए है 90 से ज्यादा फीचर्स
वहीं, वॉच के मॉडल की बात करें तो यह घड़ी आती है एक गोल डायल के साथ। इनके स्ट्रैप बदले भी जा सकते हैं। गैलेक्सी वॉच-4 में 40mm और 44mm और गैलेक्सी वॉच 4 क्लॉसिक में 42mm और 46mm का का डायल साइज दिया गया है। जहां दोनों ही स्मार्टवॉच में मिलते है 90 से अधिक फीचर्स। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 के ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 23 हजार 999 रुपए और एलटीई की 28 हजार 999 रुपए रखी गई हैं। वहीं, एक ओर क्लॉसिक वॉच के ब्लूटूथ वेरिएंट 31,999 रुपए और एलटीई 36,999 रुपए कीमत रखी गई है।
चार्ज करने पर चलेगी पांच
दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 में थ्री माइक सिस्टम, एएनसी और टू वे स्पीकर जैसे फीसर्च शामिल किए गए है। जो एक बार चार्ज करने पर करीब 5 घंटे तक चल सकेगी। इनमें खास ऑटो स्विच फीचर है। जिससे कई डिवाइसेज के बीच आराम से स्विच किया जा सकता है।


