अगर तंदरूस्त रहने के लिए रोज करते है व्यायाम, तो इन बातों का रखिये ध्यान

अगर तंदरूस्त रहने के लिए रोज करते है व्यायाम, तो इन बातों का रखिये ध्यान

हममें से बहुत से ऐसे लोग होतो है जो सेहतमंद जिंदगी के लिए प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करते है ताकि वे तंदरुस्त रह सकें लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक्सरसाइज करते वक्त हमें सेहत और उम्र के हिसाब से वर्कआउट करने की आवश्यकता होती है। तो आइये जानते है कि व्यायाम करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

व्यायाम करने से पहले करे ये चीज

आपको बता दे कि जब भी आप एक्सरसाइज शुरु करने के पहले सबसे पहले वार्मअप जरूरी होता है, ताकि आपका शरीर व्यायाम के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके। वहीं, अगर आप वार्मअप को अनदेखा कर रहे हैं, तो यह आपके शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है।

फार्म में करे एक्सरसाइज

आप कोई भी एक्सरसाइज कर रहे तो वैसे ही करे जिस फॉर्म में आप कर रहे हैं, उसे नियमाअनुसार ठीक वैसे ही करें, जैसा आपको बताया गया है। अपने हिसाब से किसी तरह का व्यायाम में फेरबदल बिल्कुल न करें, अन्यथा आपके शरीर को यह दिक्कत पहुंचा सकता है।

शुरूआत के दिनों में कम करे एक्सरसाइज

अगर आप कोई भी व्यायाम की शुरुआत पहले दिनों से कर रहे है तो एक्सरसाइड को ज्यादा करने सो बचें और ट्रेनर के अनुसार ही व्यायाम को करें। सप्ताह में आपको जितना व्यायाम कहा जाए उससे ज्यादा करना शरीर को परेशानी पहुंचा सकता है।

डाइट का भी रखे ध्यान

वहीं, एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट का भी विशेष ध्यान रखें और तेजी से पचाने वाली प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का ही चयन करें। यह शरीर में अमीनो एसिड प्रदान की पूर्ति के साथ ही मांसपेशियों का निर्माण करने भी सहायता प्रदान करती है।

उम्र के अनुसार करे एक्सरसाइज

वैसे तो एक्सरसाइज करने के लिए कोई भी उम्र हो और सबके के लिए फायदेमंद होती है लेकिन आपको बता दे कि एक्सरसाइज का चुनाव अपनी उम्र के अनुसार करें और शुरु करने से पहले एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें।

Summary
अगर तंदरूस्त रहने के लिए रोज करते है व्यायाम, तो इन बातों का रखिये ध्यान
Article Name
अगर तंदरूस्त रहने के लिए रोज करते है व्यायाम, तो इन बातों का रखिये ध्यान
Description
हममें से बहुत से ऐसे लोग होतो है जो सेहतमंद जिंदगी के लिए प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करते है ताकि वे तंदरुस्त रह सकें लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक्सरसाइज करते वक्त हमें सेहत और उम्र के हिसाब से वर्कआउट करने की आवश्यकता होती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER