ठंड के मौसम में हम अक्सर अपनी शरीर के प्रति रूखी त्वचा का खूब सचेत रहते है ताकि हमारी त्वचा मुलायम बनी रह सके, लेकिन ऐसे में पैर की एड़ियां फटती रहती है। तो आइये आज आपको बताते है कि ये उपाय करके आप अपने पैर की एड़ियों को फटने से बचा सकते है।
एड़िया फटने का मुख्य कारण होता है ये चीज
क्या आप ये जानते है कि पैर की एड़ियां फटने की मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम और चिकनाई की कमी का होना होता है। आपको बता दे कि एड़ी व तलवों की त्वचा मोटी होती है, इसलिए शरीर के अंदर बनने वाला सीबम यानी कुदरती तेल, पैर के तलवों की बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाता है। फिर पौष्टिक तत्व व चिकनाई न मिल पाने के कराण से ही एड़ियां खुरदरी होने लगती हैं और इनमें धीरे-धीरे दरार पड़ने लगती है। एड़ियां ज्यादा फटने से दर्द और जलन तो होती ही है, और कभी-कभी खून भी निकलने लगता है।
करे ये उपाय
डेढ़ चम्मच वैसलीन ले ले फिर उसमें एक छोटा चम्मच बोरिक पावडर डाले फिर उसे अच्छी तरह मिलाकर फटी एड़ियों पर अच्छी तरह से लगा लें, कुछ ही दिनों में आप देखेगे कि फटी एड़ियां एक बार फिर से वापस भरने लगेंगी। वहीं, अगर एड़ियां ज्यादा फटी हुई हों तो मैथिलेटिड स्पिरिट में रुई के फाहे को भिगोकर फटी एड़ियों पर रखें। ऐसा दिन में तीन-चार बार करने से भी एड़िया ठीक होने लगती है।
इस उपाय से साफ करे एड़िये की कीमृत त्वचा
गुनगुने पानी में थोड़ा शैंपू ले ले, एक चम्मच सोडा और कुछ बूंदें डेटॉल की डालकर उसे खूब अच्छी तरह से मिला लें। वहीं, इस पानी में करीब 10 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें। त्वचा फूलने पर मैथिलेटिड स्पिरिट लगाकर एड़ियों को प्यूमिक स्टोन या झांवे से रगड़कर पैरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इससे एड़ियों की कीमृत त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाएगी। फिर साफ तौलिए से पोंछकर गुनगुने जैतून या नारियल के तेल से एक बार मालिश करें।



