आप अपने शरीर के इन रोचक तथ्यों के बारे में जान कर हो जाएंगे हैरान, जानिए पूरी डिटेल

मानव शरीर एक अनोखा खज़ाना माना जाता है जिसमें छिपे रोचक तथ्यों को जान कर मनुष्य खुद हक्का बक्का रह जाता है। आंख, कान, दिमाग, मुंह, पैर इन सारे अंगो के बुनियादी कार्यों से हम पहले ही वाक़िफ हैं। लेकिन इन्हीं अंगो के कुछ ऐसे तथ्य और भी हैं जिसे जानना हमारा बेहद ज़रूरी है।

आइए हम आपको आपके शरीर के कुछ अद्भुद, रोचक तथ्यों से वाक़िफ करवाते हैं।

मनुष्य का दिमाग दिन से ज़्यादा रात में काम करता है। यानी अगर अपको कोई भी कार्य करने में मुश्किल आ रही हो तो आप बेफिक्र हो कर उस काम को रात में निपटा सकते हैं। आप इस बात को जान कर बेशक हैरान होंगे कि, मनुष्य की सब से ज़्यादा मज़बूत मांसपेशी जबड़े की मांसपेशी है।

मानव शरीर का एक ऐसा अंग भी होता है जिसमें कोई रक्त की आपूर्ति नहीं होती है, वह हिस्सा आंख का कार्निया होता है। यह सीधे हवा से ऑक्सीजन प्राप्त कर लेता है। अपको यह भी बता दें कि, आपके हाथों की बीच वाली उंगली के नाखून दूसरी उंगलियों के नाखूनों की तुलना में ज़्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं। यह भी बता दें कि, आपके शरीर की सब से बड़ी हड्डी फेमुर बोन होती है। और आपकी को खोपड़ी है यानी स्कल, वह 29 विभिन्न हड्डियों से बना होता है।

जानिए ये और खास बातें अपने शरीर के बारे में

  • एक मानव मस्तिष्क में इतनी तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं कि उन्हें गिनने में लगभग 3,000 साल लग जाते हैं।
  • पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल तेजी से धड़कता है।
  • ग्लूटस मैक्सिमस शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी है।
  • इंसान के कान और नाक कभी भी बढ़ना बंद नहीं करते हैं।
  • पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक बार हिचकी आती है।
  • मानव हृदय औसत जीवनकाल में 182 मिलियन लीटर रक्त पंप करता है।
  • एक पुरुष के शरीर में लगभग 6.8 लीटर रक्त होता है जबकि महिलाओं में लगभग 5 लीटर रक्त होता है।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER