इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल हर काम डिजिटल रूप से किया जाता है। तभी तो आज के समय में ज्यादातर लोगों का अधिकतर समय मोबाइल और लैपटॉप पर काम करने में ही निकल जाता है। ऐसे में आँखों के नीचे काले घेरे होना और आँखों का धंस जाना बहुत ही आम सी समस्या है। बहरहाल अगर आप भी धंसी हुई आँखों से परेशान है, तो हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले है जिससे आपकी यह परेशानी शायद कम हो जाएँ।
धसी हुई आँखों से परेशान है तो आजमाएं यह नुस्खा..
बता दे कि यह समस्या महिलाओ और पुरुषों दोनों को ही होती है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए आप यह नुस्खा अपना सकते है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि आपको दिन में एक बार पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो कच्ची पत्तेदार सब्जियों को भी खा सकते है। इससे आपके शरीर में विटामिन की कमी जरूर पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही इससे डार्क सर्कल्स भी दूर होते है।
1. गौरतलब है कि जब आप मोबाइल या लैपटॉप पर काम कर रहे हो तो आप नार्मल ग्लास भी आँखों पर लगा सकते है। वो इसलिए क्यूकि ऐसा करने से आपकी आँखों पर बुरा असर नहीं पडेगा। यहाँ तक कि इससे आप डार्क सर्कल्स से भी बच सकते है। वैसे भी आज कल मार्किट में ऐसे ग्लासेस आमतौर पर ही मिल जाते है।
2. बता दे कि सोने से पहले नारियल के तेल को अपनी आँखों के नीचे लगा कर अच्छी तरह से मालिश कीजिये। इस प्रक्रिया को आपको दस से पंद्रह मिनट तक करना है। इससे आपकी धंसी हुई आँखों की समस्या कुछ ही दिनों में कम होने लगेगी। बहरहाल इस नुस्खे को आपको लगातार सात दिनों तक आजमा कर देखना है। हमें यकीन है कि इससे आपको बेहतरीन परिणाम जरूर मिलेगा। बता दे कि अगर आप धंसी हुई आँखों से परेशान है, तो आपको इन सब बातों का खास ध्यान जरूर रखना चाहिए।


