फिल्म में जीवन में आता है ऐसा मोड़
वहीं, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 एक छोटे शहर के लड़के करम यानि (आयुष्मान) की यात्रा है। जो मथुरा में जीवन जीने की कोशिश कर रहा है और परी (अनन्या) से प्यार करने लगता है। तभी उसके जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है जब करम, पूजा बन जाता है जो उसके पहले से ही अराजक जीवन में और अराजकता पैदा करता है।
आयुष्मान ने कही ये बात
वहीं, ड्रीम गर्ल 2 के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने एक बयान में कहा कि, “मैं ड्रीम गर्ल 2 के बारे में बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ यह मेरी दूसरी यात्रा है और मैं एकता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया और इसे बड़ा बनाया। मुझे राज में एक दोस्त मिला है और उसके साथ फिर से काम करना रोमांचक है।
खास बात
बता दें कि इससे पहले ड्रीम गर्ल का पहला पार्ट आया था। जहां दर्शकों ने इसे भी खूब पसंद किया था। वहीं, अब दर्शक जल्द ही दूसरे पार्ट के बेसब्री से इंतजार कर रहे है।