स्वाद से भरपूर ऐसे घर पर बनाएं नारियल की चटनी, साउथ इंडियन डिश में देगी मजा

स्वाद से भरपूर ऐसे घर पर बनाएं नारियल की चटनी, साउथ इंडियन डिश में देगी मजा

चटनी की बात करे तो हमारे यहां लगभग सभी भारतीय व्यंजन में अलग-अलग तरह की चटनी खाई जाती है। जहां चटनी का खाने में बेहद अहम स्थान है। जो स्वाद से भरपूर होती है। वहीं, कुछ ऐसी चटनी होती है जिसे हमेशा आप घर पर रहकर बना सकते है। जो स्वाद भी खाने का बढ़ देती है। तो आज हम बात करने जा रहे है नारियल की चटनी की जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिेए सामग्री

  • नारियल कटा हुआ -1 कप
  • चना दाल – 1 चम्मच
  • अदरक कदूकस -1 चम्मच
  • दही -1 चम्मच
  • जीरा -1/2 चम्मच
  • राइ -1/4 चम्मच
  • करि पत्ते 10
  • हरी मिर्च कटी -2
  • सुखी लाल मिर्च – 1
  • तेल -1 चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे नारियल के टुकड़े कर ले उन्हें मिक्सी में डालकर पीस ले। उसके बाद अब एक बाउल में निकाल ले। इसके बाद चना दाल को भूनकर मिक्सी में डाले इसके साथ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डाल दे और सारि चीजे बारीक़ पीस ले। इसके बाद पइसे मिश्रण में दरदरा पिसा नारियल डाल दे और एक बार फिर से मिक्सी में पीस ले। पिस्ते समय इसमें जरूरत अनुसार पानी मिला दे इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें।

छोटे पैन को धीमे आंच पर करें गर्म

अब इसमें तड़का लगाने के लिए एक छोटे पेन में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे राई डाल द। जब राइ चटकने लगे तो तेल में जीरा और सुखी लाल मिर्च भी डाल दे। अब कुछ देर बाद इसमें कड़ी पत्ते डाले। कुछ समय बाद गेंस बंद का दे और नारियल चटनी के ऊपर डालकर मिला दे। अब टेस्टी नारियल चटनी बैंकर तैयार है इसे सर्व करे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER