पाचन की समस्या से है परेशान, तो करिये ये आसन

पाचन की समस्या से है परेशान, तो करिये ये आसन

आज के इस बदलते दौर में लोगो का खान-पान एकदम बदल सा गया है। तो ऐसे में बहुत से लोग पाचन की जु़ड़ी समस्याओं से परेशान रहते है। आपको बता दें कि कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या अगर ना हो तो ऐसे में प्रतिदिन वज्रासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। क्या आपको ये पता है कि इस आसन को करने से पेट की दिक्कतों से आराम पहुंचता् है।

इसलिए कहा जाता है वज्रआसन

आपको बता दें कि इस आसन को वज्र आसन इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह हीरे और वज्र के आकार में बैठकर किया जाता है। वहीं, इस आसन की क्रिया में बैठकर आप चाहें तो प्राणायाम भी आराम से कर सकते हैं। वहीं, वज्रासन खाने को तेजी से पचाने में सहायक होता है। इसलिए इस आसन का प्रयोग खाना खाने के बाद किया जाता है।

इस तरह करें आसन

सबसे पहले आसन को करने के लिए अपने पैरों के दोनो घुटनों को पीछे की ओर मोड़ लें। अब अपने नितंब को अपनी एड़ी पर रख लें। इस बात का ध्यान रहे कि आपके दोनों पैर एक दूसरे को छूने नहीं चाहिए। अब अपनी सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधी रेखा में रखें और अपनी हथेलियों को अपने जांघो पर रख लें। कुछ देर तक इस अवस्था में सीधे बैठे रहें।

पैरों और जांघो की नसे होती है मजबूत

वहीं, व्रजासन करने से पेट के नीचे के हिस्से में रक्त का संचार बढ़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठने से भोजन अच्छी तरह से पच जाता है। व्रजासन करने से दर्द में आराम मिलता है साथ ही पैर और जांघो की नसें भी मजबूत होती हैं।इस आसन को करने से गठिया, वात रोग की सम्भावना कम होती है। वज्रासन में रीढ़ की हड्डी भी मजबूत रहती है।

 

Summary
पाचन की समस्या से है परेशान, तो करिये ये आसन
Article Name
पाचन की समस्या से है परेशान, तो करिये ये आसन
Description
आज के इस बदलते दौर में लोगो का खान-पान एकदम बदल सा गया है। तो ऐसे में बहुत से लोग पाचन की जु़ड़ी समस्याओं से परेशान रहते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER