लैंड रोवर ने 2021 डिफेंडर टर्बोडीजल लॉन्च कर दी है। आपको बता दे कि टर्बो डीजल इंजन डिफेंडर 90 और 110 वैरिएंट में मिल सकेगा। वही, भारत में डीजल इंजन डिफेंडर की बात करें तो इसकी कीमत 90 को 94.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और डिफेंडर 110 को 97.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर कंपनी ने लॉन्च किया है। भारत में लैंड रोवर डिफेंडर दो वैरिएंट में बेची जा रही है।
खास बात
क्या आपको ये पता है कि डिफेंडर 90 3-डोर वैरिएंट है जबकि डिफेंडर 110 5-डोर वैरिएंट है। लैंड रोवर डिफेंडर डीजल में 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड, इन-लाइन, डीजल इंजन का प्रयोग किया गया है। जो 300 बीएचपी पॉवर और 650 न्यूटन मीटर टॉर्क तक जनरेट करता है।
गाड़ी में दिए गए है ये फीचर्स
आपको बता दे कि यह कार केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की साथ दी गई है। कार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। वहीं, कार में फीचर्स की बात करें तो डिफेंडर के दोनों डीजल इंजन मॉडल में सभी फीचर्स और उपकरण पेट्रोल मॉडल की तरह ही दिए गए हैं। कार में टरेन रिस्पांस मैनेजमेंट सिस्टम, एयर सस्पेंशन, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, पॉवर ओआरवीएम, रेन सेंसिंग वाइपर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्मार्ट कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स इस गाड़ी में दिए गए हैं।
पांच वैरिएंट में उपलब्ध है गाड़ी
कुछ मुख्य फीचर्स की बात की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, कनेक्टेड कार फीचर्स, कनेक्टेड नेविगेशन, ऑफ रोड टायर, सेंटर कंसोल, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, स्मार्ट कीलेस एंट्री, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, लैंड रोवर की नई डिफेंडर पांच वैरिएंट- बेस, एस, एसई, एचएसई और फर्स्ट एडिशन में उपलब्ध है। लैंड रोवर डिफेंडर का सीधा मुकाबला जीप रैंगलर और मर्सिडीज बेंज जी350 से है।



