Netflix ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्लान, जानियें क्या है खास

Netflix ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्लान, जानियें क्या है खास

आज हम देख रहे है कि मोबाइल का युग बहुत तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में हर कोई कहीं पर भी मौजूद हो वह चाहता है कि मोबाइल में वह फिल्म देख सके या और तरह के कोई भी प्रोगाम देख सके। तो ऐसे में Netflix ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया मोबाइल प्लान लेकर आया है। जिसके तहत आप Netflix में केवल 299 रुपये में HD क्वालिटी में पूरे महीने लुत्फ उठा सकते है। आपको बता दे कि इस नए एंट्री-लेवल ऑफर को पायलट बेसिस पर लाया गया है। Netflix के इस नए प्लान के द्वारा यूजर्स एक समय में केवल एक स्क्रीन पर HD क्वालिटी में कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे।

किसी भी चीज में आराम से कंटेट कर सकेंगे स्ट्रीम

खास बात यह है कि इस प्लान के द्वारा यूजर्स मोबाइल, टैबलेट या डेस्कटॉप/लैपटॉप किसी में भी कंटेंट आराम से स्ट्रीम कर सकेंगे। Netflix के इस प्लान का नाम Mobile+ है। आपको बता दें कि Netflix अपने यूजर बेस को बढ़ाना चाहता है और यह नया मोबाइल प्लान उसी कोशिश का हिस्सा हो सकता है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि इस नए Mobile+ प्लान की टेस्टिंग फिलहाल कुछ ग्राहकों के लिए ही की जा रही है और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने पर ये प्लान सभी के लिए जारी हो जाएगा।

2019 में लॉन्च किया था ये प्लान

जानकारी के अनुसार फिलहाल यह प्लान अभी टेस्टिंग पीरियड में है। ऐसे में इस अवधि में Netflix इसके लिए हर महीने में करीब 299 रुपये लेगा। वहीं, Netflix यह कोशिश कर रहा है कि अपने इस सस्ते प्लान के साथ वह अपने यूजर बेस को बढ़ाए।  आपको बता दे कि अभी बीते 2019 में Netflix ने सबसे पहले 199 रुपये वाले मोबाइल प्लान को लॉन्च किया था। Netflix के द्वारा इस सबसे कम दाम वाले प्लान को एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय यूजर्स को उपलब्ध कराया गया था।

 

Summary
Netflix ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्लान, जानियें क्या है खास
Article Name
Netflix ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्लान, जानियें क्या है खास
Description
आज हम देख रहे है कि मोबाइल का युग बहुत तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में हर कोई कहीं पर भी मौजूद हो वह चाहता है कि मोबाइल में वह फिल्म देख सके या और तरह के कोई भी प्रोगाम देख सके।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER