आज के समय में, इंटरनेट के बिना जीवन बेकार सा लगता है। हम अपना पूरा दिन एक स्क्रीन के सामने बिताते हैं। यह हमारे लैपटॉप से लेकर टैबलेट या मोबाइल फोन कुछ भी हो सकता है। हम इंटरनेट से इतने जुड़े हुए हैं कि हम अपने आस-पास की दुनिया को भूल चुके हैं। आज लगभग हर घर में एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है। क्योंकि यह सिर्फ उन बच्चों या किशोर के लिए नहीं है जिन्हें इसकी आवश्यकता है बल्कि हर कार्यालयों और कॉलेजों में व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं और लैपटॉप और इंटरनेट के बिना कोई काम नहीं हो सकता है। क्या आपके वाईफाई ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया है? अगर आपका जवाब हाँ है तो, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो आप खली वक़्त में बिना इंटरनेट के कर सकते हैं।
क्या आपके वाईफाई ने काम करना बंद कर दिया है? जाने खली वक़्त में आप और क्या कर सकते हैं-
1. अखबार को पढ़ें
अगर अखबार नहीं पड़ना चाहते तो एक किताब पढ़ें। आपके अलमारी के पिछले भाग में वही पुस्तक जिसे आप युगों से पढ़ने की योजना बना रहे हैं? अब इसे पढ़ने का अच्छा समय आ गया है।
WiFi से 100 गुना तेज चलेगा आपका इंटरनेट
2. कुछ अच्छा पकाएं।
अब आपके ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले ऐप्स और वेबसाइटें आपके बचाव में नहीं आ सकती हैं। तो, खाना क्यों न बनाया जाए, क्योंकि यह आपको व्यस्त, आराम और मनोरंजन देगा।
3. गेम खेलें।
आप और आपका परिवार या दोस्त अपने मनोरंजन के लिए कुछ अच्छे पुराने बोर्ड गेम खेल सकते हैं।
एक और धमाका करने की तैयारी में Jio, इंटरनेट यूजर्स को होगा बड़ा फायदा
4. अपने परिवार या दोस्तों या फ्लैटमेट्स से मिलें।
दोस्तों या परिवार वालो से मिलो, उनसे अपनी जीवन के बारे में चर्चा करो,लेकिन आप उस व्हाट्सएप ग्रुप पर चीजों के बारे कोई चर्चा न करें और वास्तव में एक-दूसरे से आमने-सामने कुछ नयी और अच्छी बात करें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.




