सामने आ सकता है “फेस ऐप” का खतरनाक चेहरा
इन दिनों मसहूर हस्तियों,क्रिकेटर्स,अभिनेताओं से लेकर सामान्य व्यक्तियों तक सभी में यह मनोरंजक ऐप लोकप्रिय बना हुआ है। गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल के प्ले स्टोर सभी में अब तक कुल 8 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। इस समय पूरी दुनिया में यह सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला मनोरंजक ऐप साबित हो रहा है।
क्या है फेस ऐप
इसे कुछ इस तरह से बनाया गया है की यह आपके वर्तमान तस्वीर से यह अंदाज़ा लगा लेता है की आप अपने 60 वीं सालगिरह आते तक में कैसे दिखेन्गे।बढ़ती उम्र के साथ चेहरे में भी कई बदलाव आते हैं जिन्हें ना चाहते हुए भी अपनाना पड़ता है। लेकिन हर व्यक्ति को ये कौतूहल तो होता ही है की वो अपने उम्र के गोधुली में कैसा नज़र आएगा।भविष्य के रूप को जानने की जिज्ञासा ने ही इस ऐप को लोकप्रिय बना दिया है। इसके अलावा और भी कई विशेषताएँ हैं।
क्यों है यह चिंता का विषय
इस ऐप को लेकर सभी बड़ी कम्पनियां चिंता व्यक्त कर रही हैं। फेस ऐप के ज़रिया कंपनी फेस एवं फिंगर प्रिंट ले रही है। ये आपके मोबाइल पासवर्ड एवं मोबाइल गैलरी तक पहुँच सकता है। उसके बाद अगर आप डाटा डिलीट भी करते हैं तो वो सर्वर से स्थाई रूप से डिलीट नहीँ होता। क्लाउड में डाटा स्टोर्ड रहता है। साथ ही फ़ेसबुक एवं गूगल के साथ भी यह डाटा शेयर करता है। लगभग 8 करोड़ लोगों की जानकारी ऐप के जरिये कंपनी के पास जा चुका है।
- सावधानी से करें उपयोग
कोई भी ऐप आजकल सोशियल मीडिया आदि के माध्यम से बहुत आसानी से व कम समय में अपनी पहुँच विश्व कोने कोने तक बनाने में समर्थ है। लेकिन आपको आज के समय में अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है। क्लाउड से स्थाई रूप से डाटा कैसे डिलीट करते हैं आदि के बारे में जाने बगैर उपयोग करने से बचें।