कबीर सिंह अभी भी नहीं हुए हैं अमीर…..शाहिद ने कहा– मेरा बैंक बैलेंस अभी भी पहले के ही जितना है। 

कबीर सिंह

बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म “कबीर सिंह ” इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कुछ दिनों पहले ही बताया जा रहा था कि शाहिद कपूर ने अपने ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद अपनी फीस तीन गुनी बढ़ा दी है लेकिन हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने इस बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा–”अभी भी मेरा बैलेंस पहले जितना ही है….मैंने कोई फीस नहीं बढ़ाई है।

कबीर सिंह बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म पिछले महीने 21 जून को रिलीज हुई थी जिसकी अब तक की कमाई 271 करोड़ हो चुकी है। आगे फिल्म की कमाई 230 करोड़ के लगभग मानी जा रही है।

सामने आ सकता है “फेस ऐप” का खतरनाक चेहरा- सतर्क रहने की ज़रूरत 

जब एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बयान दिया तब लोग दंग रह गए। उन्होंने कहा–”मैंने फीस में कोई भी उतार-चढ़ाव नहीं किए हैं”। इसका फायदा मुझे नहीं हो रहा है, बल्कि भूषण कुमार और मुराद खेतानी को हो रहा है।

Kabir

उन्होंने बताया कि….”मैं पैसे तो तब वसूलूंगा जब कोई फिल्म साइन करूंगा। कबीर सिंह की कमाई का पैसा भूषण कुमार और मुराद खेतानी कमा रहे हैं। मेरा बैंक बैलेंस अब भी पहले जितना ही है। मुझे पैसे कमाने के लिए अगला प्रोजेक्ट पहले साइन करना होगा।”

Kabir

फिल्म में कियारा आडवाणी शाहिद कपूर की को-एक्टर के रूप में नज़र आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा–मेरे को-स्टार शाहिद कपूर बहुत ही विश्वासपात्र और मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने एक सफर की तरह कबीर सिंह की इस कहानी को पूरा किया…इसे वास्तविकता और विश्वसनीय बनाया। मैं पहले से ही उनके पागलपन को याद करती हूं। संदीप सर का कहानी को पर्दे पर उतारना विश्वास पूर्ण था ।

क्या आपके वाईफाई ने काम करना बंद कर दिया है? अगर हाँ, तो देखें यहाँ मनोरंजन के लिए आप और क्या कर सकते हैं

यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो छा ही चुकी है। साथ ही साथ ऑस्ट्रेलिया में भी इसने झंडे गाड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह पहली भारतीय फिल्म है जो एक मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर कमाने में सफल रही।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER