WiFi से 100 गुना तेज चलेगा आपका इंटरनेट

इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 4जी तकनीक आने के बाद इंटरनेट स्पीड में काफी सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी हम इंटरनेट स्पीड मामले में कई देशों के मुकाबले काफी पीछे हैं। इसको देखते हुए भारत में एक नई हाईटेक तकनीक लाने पर काम शुरू हो गया है। जिससे हमारी इंटरनेट स्पीड WiFi के मुकाबले 100 गुना ज्यादा हो जाएगी।
देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। हमारे कई काम अब ऑनलाइन हो रहे हैं। लेकिन इंटरनेट की स्लो स्पीड के कारण कई बार परेशानियों से सामना होता है। इससे निजात के लिए भारत में LiFi तकनीक लाने पर काम किया जा रहा है। LiFi एक सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड तकनीक है, जो WiFi के मुकाबले 100 गना तेज होती है। इस तकनीक में एलईडी बल्ब से इंटरनेट डाटा ट्रांसमीट किया जाता है। न आपको किसी राउटर की जरुरत होती है न किसी बाहरी वायर की। ये विजुअल लाइट कम्यूनिकेशन तकनीक पर काम करती है जिस कारण इसकी स्पीड 1Gbps तक रिकॉर्ड की गई है। क्योंकि इस तकनीक में एलईडी बल्ब से इंटरनेट डाटा मिलेगा इसलिए वाईफाई की तरह इसके सिग्नल दीवार के पार नहीं जा सकेंगे, जिससे कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।
भारत में LiFi तकनीक शुरू कराने की पहल केंद्र सरकार ने की है। रिपॉर्ट के अनुसार भारत में इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। आईटी मंत्रालय इसे पायलट प्रोजेक्ट की तरह आगे बढ़ा रहा है। भारत के लिए ये तकनीक इसलिए भी अहम है क्योंकि फाइबर का जाल बिछाने में समय और संसाधन दोनों का नुकसान होता है। ऐसे में LiFi के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट देना एक स्मार्ट पहल हो सकती है। सरकार के अधिकारियों के अनुसार देश में बनने वाली स्मार्ट सिटीज में सबसे पहले इस तकनीक उपयोग शुरू किया जाएगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER