दिल्ली के लिए आसान नहीं होगी राह

आईपीएल 13 दूसरे हाफ में कदम रख चुका है और अब यहां स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स खतरनाक साबित हो सकती है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई का सामना करना है। और इस मैच में चेन्नई की चुनौती दिल्ली के लिए आसान नहीं होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन स्पिनर उतारे थे उनका यह मूव सफल भी रहा था और टीम को जीत मिली थी।

कंगना राणावत की धाकड़ गर्ल बनने की तैयारी शुरू, इनके शारीरिक अभ्यास के बारे में जानें

धोनी धीमी होती पिचों पर एक अलग कप्तान होते हैं। उन्हें पता है कि इन पिचों पर क्या करना है? टूर्नामेंट अब उसी तरह बढ़ चुका है। जहां अधिकतर धीमी पिचें ही देखने को मिल रही है। ऐसे में देखना होगा कि धोनी अब आगे के मैचों में क्या रणनीति बनाते हैं। क्योंकि उनके लिए लगभग सभी मैच जीतना जरूरी हो गया है। जहां तक धीमी होती पिचों की बात है तो ऐसे समय चेन्नई बाकी टीमों पर भी हावी हो सकती है। उसके पास रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, करण शर्मा इमरान ताहिर के रूप में 4 बेहतरीन स्पिनर हैं। ताहिर अभी तक नहीं खेले हैं।

वही ड्वेन ब्रावो और शेन वॉटसन भी इस तरह की पिचों पर बेहद खतरनाक साबित होते हैं। शारजाह की पिच पर शुरुआत में रन बनाना आसान था लेकिन अब यह पिच धीमी हो गई है जो चेन्नई के लिए वरदान सा है। कम से कम पिछले कुछ मैचों में तो यही देखने को मिला है। दिल्ली के लिए शिखर धवन पृथ्वी शॉ और बाकी के बल्लेबाज किस तरह से इस स्थिति से निपटते हैं यह देखना होगा कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में चोटिल हो गए थे उनकी जगह धवन ने कप्तानी की थी। मैच के बाद धवन ने कहा था कि कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर बाद में पता चलेगा। अभी तक हालांकि स्थिति साफ नहीं है और अगर अय्यर बाहर होते हैं तो दिल्ली के लिए यह बड़ा नुकसान होगा। टीम पहले ही अमित मिश्रा, इशांत शर्मा और ऋषभ पंत की चोटों से जूझ रही है। अमित और इशांत आईपीएल से ही बाहर हो चुके हैं।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER