फिल्म एक्ट्रेस Payal Rohatgi सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसकी वजह से वे फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं. ऐसा हमेशा से माना जाता रहा है कि बिग बॉस में सिर्फ वही स्टारर्स आते हैं जिन्हें फिल्मों में ब्रेक नहीं मिल रहा होता है और जो खाली होते हैं. पायल ने भी इसी से मिला जुला कमेंट किया है.
Payal Rohatgi BB13 के किस कंटेस्टेंट किया कमेंट
एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है की,- मैं ये जानने के लिए उत्सुक हूं कि इस बार बिग बॉस में कौन-कौन स्टार्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. इससे मुझे ये पता चलेगा कि कौन इस समय बेरोजगार है. क्योंकि उन सभी को पैसों और फेम की जरूरत होगी. इसलिए ये कंटेस्टेंट इस शो में हिस्सा ले रहे हैं. कंटेस्टेंट को लेकर इस तरह की फेक न्यूज चल रही होती हैं कि उन्हें शो के लिए ढेर सारे पैसे मिलते हैं. आखिर में कोई अपने चेक का स्क्रीनशॉट तो दिखाता नहीं है. इंडिनय मीडिया केवल फेक स्टोरीज चलाती रहती है.
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1178286753540640768
इस ट्वीट के वजह से Payal Rohatgi को जम कर ट्रोल किया जा रहा है. बता दें कि Payal Rohatgi साल 2008 में बिग बॉस 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर पार्टिसिपेट भी कर चुकी हैं. वे इस बिग बॉस का हिस्से रहते हुए भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थीं. पायल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे प्लान, 36 चाइना टाउन, कॉर्पोरेट, हे बेबी और ढोल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
बता दें कि बिग बॉस 13 का प्रीमियर चल रहा है. एक के बाद एक कंटेस्टेंट आने शुरू हो गए हैं. टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा, कश्मीर से आए असीम रियाज, टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और अनु मलिक के भाई अबू मलिक एंट्री ले चुके हैं.
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार खबर युथ एक्सप्रेस पर.

