बता दे कि सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर जी को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जी हां फेफड़ो में इन्फेक्शन होने के कारण उन्हें फ़ौरन अस्पताल एडमिट करवाया गया। अगर खबरों की माने तो फ़िलहाल लता मंगेशकर की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उनके फैंस और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके लिए दुआएं मांग रहे है। बता दे कि कई बड़ी हस्तियों ने लता जी के ट्वीट किया है और उनके ठीक होने की कामना की है। इन सेलिब्रिटी में शबाना आजमी, हेमा मालिनी और अदनान सामी का नाम शामिल है। इन सब ने लता जी के लिए ट्वीट किया है।
लता मंगेशकर की हालत नाजुक..
गौरतलब है कि लता जी ने करीब दो महीने पहले ही अपना जन्म दिन मनाया था। जी हां लता जी नब्बे साल की हो चुकी है। वही अगर हम उनकी हालत की बात करे तो बीते सोमवार लता जी की बहन आशा भोंसले भी उनका हाल चाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंची थी। बता दे कि लता जी पच्चीस हजार से ज्यादा गीत गा चुकी है। ऐसे में अपनी इस उपलब्धि के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया जा चुका है। फ़िलहाल तो डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे है, लेकिन अब तक उनकी हालत को लेकर कोई संतोषजनक जवाब सामने नहीं आया है।
Prayers for @mangeshkarlata who is hospitalised & is reported to be in a critical condition. God give her the strength to come out of this crisis & continue to be in our midst. The nation prays for Bharat Ratna Lata ji, the nightingale of India🙏 pic.twitter.com/n9WKw6Drfw
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 12, 2019
Get well very soon dearest Didi.. Prayers.🙏🙏 #LataMangeshkar
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 11, 2019
इसलिए हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उन्हें लम्बी उम्र दे और उन्हें जल्द से जल्द ठीक कर दे। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि लता जी ने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई बेहतरीन गाने दिए है। जी हां उनकी आवाज का जादू भी बॉलीवुड में चारो तरफ फैला हुआ है। शायद यही वजह है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी लता जी से इतना ज्यादा प्यार करते है। बहरहाल लता मंगेशकर की हालत नाजुक होने के कारण हर कोई उनके लिए दुखी है। दोस्तों लता जी के बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।


