दिल्ली ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी, मुंबई भी आज लगाएगी जोर

दिल्ली ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी, मुंबई भी आज लगाएगी जोर

आज आईपीएल में 46 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीज शारजहां में खेला जाएगा। जहां टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता जिसमें वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं, आज मुंबई इंडियंस पर जीतने का दबाव अधिक होगा। तो ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक मैच दूर है। आपको बता दें कि मंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका पर छठे स्थान पर बनी हुई है।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को जीतना होगा तीनों मैच

तो ऐसे में आज मुंबई इंडियंस अगर यदि आगे आने वाले लगातार तीनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो यह टीम आसानी से प्ले-ऑफ में जगह बना लेगी। तो वहीं, एक भी मैच में हार मिलने के बाद उसे नेट रन रेट और अन्य टीमों के मैचों के परिणामों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा।

दिल्ली की चल रही अच्छी स्थिति

आपको बता दें कि इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी अच्छी स्थिति में चल रही है। जहां उन्होंने 11 मुकाबलों में 16 पॉइंट हासिल किए हैं। तो वहीं, दिल्ली अगर यहां से अगर कोई मैच हार भी जाती है, तो भी दिल्ली की प्लेऑफ में जगह होना पक्का है। वहीं, एक और जीत मिलने से टीम का टॉप-2 फिनिश तक पहुंचने का दावा पक्का हो सकता है।

खास बात

क्या आपको ये पता है कि लीग मुकाबलों के बाद टॉप-2 में जो टीम रहती है तो उस टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए करीब दो मौके आते है। वहीं, आज मुंबई को अंतिम दो लीग मुकाबले अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलना होगा।

राजस्थान प्लेऑफ में बनाकर चल रही अपना स्थान

बता दें कि राजस्थान अभी प्लेऑफ की रेस में अपना स्थान बना कर चल रही है। जहां कोलकाता भी इस समय तीसरे या चौथे स्थान पर चल रही है। वहीं, आज यदि दिल्ली के खिलाफ मुंबई को हार मिलती है तो राजस्थान और कोलकाता की टीम को फायदा पहुंचेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER