गुरूवार के दिन आईपीएल में 44 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। जहां इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को करीब 10 साल पुरानी यादों में लेकर चले गए। जिसमें से मैच में पहले बल्लेबाजी सरनाइजर्स हैदराबाद ने की और वह 20 ओवर में 7 विकेट पर नाबाद 134 रन ही बना सके।
चेन्नई के लिए नहीं ता कोई खास स्कोर
बता दें कि चेन्नई जैसी अनुभवी टीम के लिए यह स्कोर बहुत ज्यादा खास नहीं था लेकिन शारजाह जैसे मैदान की धीमी पिच पर हैदराबाद के गेंदबाजों ने मुकाबला हैरान में डाल दिया और मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला।
विकेट गिरने पर अचानक लग गया रन पर ब्रेक
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने जब चेन्नई मैदान में उतरी तो सीएसके के फाफ डुप्लेसी ने 41 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 45 रन ने एक अच्छी शुरूआत के साथ मुकाबला खेला लेकिन बीच के ओवरों में जैसे ही मोइन अली 17 रन और सुरेश के रैना की 2 रन पर विकेट गिर गई। तभी रन जो गति से बन रहा था उस पर ब्रेक लग गया और ऐसा लगा की सरनाइजर्स की मैच में वापसी हो सकती है।
धोनी का छक्का रहा सुर्खियों में
हालांकि, चेन्नई के लिए लगातार से बेहतरीन फॉर्म में बल्लेबाजी में चल रहे अंबाती रायडू 17 रन और टीम के कप्तान धोनी 14 रन के साथ मिलकर पारी को खेला और मैच को अतिम ओवर तक ले गए लेकिन इस दौरान जो सबसे अधिक सुर्खियों में रहा वह था धोनी का छक्का।
प्लेऑफ में पहुंचकर बनाया पहला स्थान
आपको बता दें कि धोनी ने अपनी पारी के दौरान सिद्धार्थ कौल के ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन छक्का मारकर मैच सीएसके के झोली में डालकर पक्का कर दिया। जिसमें से सिर्फ मैच ही नहीं बल्की धोनी के इस शॉट के साथ ही चेन्नई आईपीएल के सीजन-14 के प्लेऑफ में पहुंचने पर चेन्नई सुपर किंग ने पहला स्थान बना लिया है।
