अगर शरीर में है सुपरफूड अमीनो एसिड की कमी, इन चीजों से करिए दूर

अमीनो एसिड

एक मजबूत नींव से शानदार इमारत को बनाया जाता है तो ठीक वैसे ही हमारे शरीर की मजबूत इमारत की नींव अमीनो एसिड है। यह मांसपेशियों से लेकर दिमाग, हड्डी, त्वचा और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। आजकल के गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों के शरीर में अमीनो एसिड की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी, थकान, कमजोर इम्युनिटी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आप भी अपने शरीर को फिट और ऊर्जावान रखना चाहते हैं, तो अमीनो एसिड से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। अमीनो एसिड की कमी को हेल्दी चीजों से आसानी से दूर किया जा सकता है। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अमीनो एसिड की कमी को दूर करने वाले 8 सुपरफूड्स और इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

दूध और डेयरी उत्पाद

दूध, दही और पनीर में हाई क्वालिटी प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और पाचन को सुधारते हैं। रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए।

अंडा

अंडे को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत करने, त्वचा को ग्लोइंग बनाने और इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। नाश्ते अंडे का सेवन कर सकते हैं।

सोयाबानी और टोफू

अगर आप नॉन-वेज नहीं खाते हैं, तो सोयाबीन और टोफू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यह शरीर को एनर्जी देने और मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सोयाबीन की सब्जी बनाकर और टोफू को सलाद के रूप में खाना चाहिए।

मछली और चिकन

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो मछली और चिकन अमीनो एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। मछली और चिकन का संतुलित तौर पर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और बीज, चना आदि प्रोटीन के स्त्रोतों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। ऐसी समस्या आने पर किसी पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। हम ऐसा किसी प्रकार का दावा नहीं करते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER