बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी दोनों टीम

बांग्लादेश ने टॉस

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत आज अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेल रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा और बांग्लादेश टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो कर रहे हैं।

टॉस हारकर पहले गेंदाबाजी कर रही भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में फेरबदल किया गया। टीम इंड‍िया से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती बाहर हैं। रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। वहीं, ऋषभ पंत की जगह एक बार फिर केएल राहुल को जगह मिली है। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से अब तक लगातार 11 टॉस गंवाए हैं।

यह एकदिवसीय मैचों में नीदरलैंड के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड है, जिसने मार्च 2011 और अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस गंवाए थे। टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैं पहले गेंदबाजी करता। हमने कुछ साल पहले भी यहां खेला है, इसलिए हमें लगा कि लाइट्स में गेंद बेहतर आती है। सब कुछ अच्छा लग रहा है। सभी फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे।

एक बार आमने-सामने हुई दोनों टीमें

बता दें कि, भारत और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट के इतिहास में केवल एक बार भिड़ी हैं। यह मुकाबला 2017 के सीजन में हुआ था। तब बर्मिंघम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 123 रन की पारी खेली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन…

भारत: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (C), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (WK), जाकीर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER