बदलता मौसम कहीं बना ने दे सीजनल बीमारियों का शिकार, इन सुपरफूड्स को बनाए डाइट का हिस्सा

बदलता मौसम

इस समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से ठंड को कम कर दिया है। सुबह और रात के समय मौसम में ठंड देखने को मिल रही है। ऐसे में हम बदलते मौसम में कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। आमतौर पर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से हम सीजनल बीमारियों का सामना करते हैं।

हमारे शरीर का कमजोर इम्यून सिस्टम शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे संक्रमण और बीमारियां आसानी से हमें अपनी चपेट में ले लेती है। ऐसे में हमें अपने शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले सुपरफूड्स को हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जानते हैं कि बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले किन फूड्स को खाना जरूरी है।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। इससे कई इम्यून सेल जैसे B- सेल, T- सेल, मैक्रोफेज आदि सक्रिय होते हैं, जिससे इम्युनिटी में सुधार होता है। हल्दी का सेवन करना चाहिए। हल्दी के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

बादाम

बादाम में मौजूद हेल्दी फैट इसे सर्दियों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है और साथ ही ये जरूरी ताकत भी देता है। ढेर सारे विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर बादाम एक जबरदस्त इम्युनिटी बूस्टर है।

गरम मसाले

गरम मसाले में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे सर्दियों के लिए एक परफेक्ट सुपरफूड बनाते हैं। जैसे दालचीनी ढेर सारी बीमारियों से बचाव करता है। ये शरीर को अंदरूनी तौर पर गरम रखते हैं और शरीर का तापमान बढ़ा कर सर्दी ज़ुकाम से राहत देते हैं।

लहसुन

लहसुन इम्यून सेल जैसे मैक्रोफेज, लिम्फोसाइट, नेचुरल किलर सेल जैसे सेल्स को एक्टिव करता है, जिससे इम्युनिटी बेहतर होती है। इसमें मौजूद एलिसिन एक बेहतरीन एंटी-माइक्रोबियल एजेंट है, जिससे कई बीमारियां दूर होती हैं।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की तरह नहीं लेना चाहिए। ऐसी समस्या आने पर किसी पेशेवर से सलाह लेनी चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER