एक बार फिर 26 साल बाद नजर आया “मैंने प्यार किया” वाला प्रेम, दिखा नई हीरोइन के साथ…

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी 26 साल पहले की फिल्म की हीरोइन भाग्यश्री जिनके साथ सलमान ने “मैंने प्यार किया” फिल्म की थी बतौर हीरो हीरोइन। यह सलमान की पहली नहीं लेकिन बतौर हीरो सलमान की यह पहली ही फिल्म थी। इस फिल्म की हीरोइन भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने इस फिल्म के 1 सबसे फेमस सीन को अपनी हीरोइन शर्ली सेतिया के साथ दोहराया।

इस सीन में अभिमन्यु और शर्ली को एक साथ देख फिर से 26 साल पुराने सलमान और भाग्यश्री की याद आ जाती है। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु सानी के साथ शर्ली सेतिया जिनकी एक फिल्म जल्द ही आने वाली है “निकम्मा”। जिसमें दोनों ने साथ ही अभिनय किया है। तो वहीं इन दोनों ने एक साथ अपनी मां की 26 साल पुरानी एक फिल्म “मैंने प्यार किया” के सबसे फेमस आईकॉनिक्स सीन को रीक्रिएट किया। जिसको देख दर्शक बहुत ही खुश हुए और भर भर के प्यार दिया।

परिवार संग छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड पहुंचे ये स्टारकिड

इस फिल्म को अब 26 साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि सलमान खान को भी बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो चुके हैं और रविवार से ही सलमान को इसकी बधाइयां मिलनी शुरू हो चुकी थीं। साथ ही शुक्रवार को सलमान के बर्थडे वाले दिन उनकी बहन की तरफ से सबसे बड़े तोहफे के तौर पर सलमान को एक भांजी गिफ्ट थी जो कि सलमान के लिए सबसे ज़्यादा खुशी और सौभाग्य की बात रही।

अभिमन्यु ने इस वीडियो को पोस्ट करते वक्त सलमान को भी टैग किया था जबकि अभी तक सलमान की इस वीडियो पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन दर्शकों द्वारा यह बहुत ही पसंद की जा रही है।

https://www.instagram.com/p/B6pRzMZpaK6/?igshid=1t5i82xgtfhrt

आपको बता दें कि साथ ही सलमान खान के बॉलीवुड में 30 साल का सफर पूरा होने के मौके पर एसके फिल्म्स यानी सलमान खान फिल्म्स द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के शुरुआती करियर से लेकर अब तक दबंग-3 तक की सारी फिल्मों को एक वीडियो के तौर पर दर्शाया गया है। जिसे खुद एसके फिल्म्स द्वारा पोस्ट किया गया है।

https://www.instagram.com/tv/B6pYjMZHCs3/?igshid=acpp3ueg330a

वैसे तो सलमान खान की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्में “बजरंगी भाईजान, सुल्तान, किक, भारत, प्रेम रतन धन पायो, दबंग और भी बहुत सारी हैं। जिन्होंने 200 करोड़ से भी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई हैं। सलमान खान सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के द्वारा भी लोगों की मदद करते हुए लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER