मोना सिंह की शादी की बजी शहनाई, मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

बता दे कि टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह आज शादी के बंधन में बंधने में वाली है। हालांकि मोना सिंह ने अपनी शादी की जानकारी मीडिया तक को नहीं दी थी, लेकिन फिर भी उनकी मेहँदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में मोना सिंह के सभी खास दोस्त और एक्टर गौरव गेरा नजर आ रहे है। जो कई सालों से मोना सिंह के काफी पक्के दोस्त है। वही अगर हम उनके दूल्हे की बात करे तो वह साउथ के किसी इन्वेस्टमेंट बैंकर के साथ मैरिज करने जा रही है। जिसका नाम श्याम बताया जा रहा है।

मोना सिंह की शादी

मोना सिंह की शादी की बजी शहनाई.. 

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि ये मैरिज इतने सीक्रेट तरीके से हो रही है कि मोना सिंह के दूल्हे की एक भी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। अब यूँ तो मोना सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब वह मैरिज करेंगी तो इसकी खबर सब को देंगी। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मोना सिंह काफी प्राइवेट तरीके से मैरिज कर रही है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है, ये तो हम भी नहीं जानते। अगर खबरों की माने तो मोना सिंह अपने इस खास दिन पर किसी तरह का स्पेशल अटेंशन नहीं चाहती।

https://www.instagram.com/p/B6h2ZxbHs9W/?utm_source=ig_web_copy_link

शायद यही वजह है कि उन्होंने मीडिया को इस शादी से दूर रखा है। बता दे कि उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को ही निमंत्रण दिया है। गौरतलब है कि शादी से पहले मोना सिंह ने गोवा दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप भी एन्जॉय किया था। इसके इलावा अगर हम उनके टीवी करियर की बात करे तो उन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं शो से काफी प्रसिद्धि हासिल हुई थी। इस शो में उनके साथ टीवी एक्टर गौरव गेरा भी नजर आएं थे। अब वह जल्दी ही लाल सिंह चड्डा फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने वाली है।

Summary
मोना सिंह की शादी की बजी शहनाई, मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने  Youth Express
Article Name
मोना सिंह की शादी की बजी शहनाई, मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने Youth Express
Description
बता दे कि टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह आज शादी के बंधन में बंधने में वाली है। हालांकि मोना सिंह ने अपनी शादी की जानकारी मीडिया तक को नहीं दी थी, लेकिन फिर भी उनकी मेहँदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में मोना सिंह के सभी खास दोस्त और एक्टर गौरव गेरा नजर आ रहे है। जो कई सालों से मोना सिंह के काफी पक्के दोस्त है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER