जानिए कौन हैं वो बॉलीवुड शख्सियत जिन्होंने 2020 में हमें कहा अलविदा

बॉलीवुड शख्सियत

साल 2020 शुरुआत से ही करवटें बदलता आ रहा है। और हर करवट ने आम इंसान से लेकर बड़ी बड़ी शख्सियत को झिंझोड़ कर रख दिया है। कोरोना महामारी, लॉकडाउन, वर्क फ्रॉम होम, पैसे की किल्लत, प्राकृतिक आपदाएं, और हर दूसरे दिन गुज़रते बॉलीवुड शख्सियत की ख़बरों ने हमें मानसिक रूप से कमज़ोर बना दिया। हर रोज़ हम डरते हुए गुज़ार रहे हैं कि ना जानें अब हमें कौन छोड़ चला जाएगा।

बॉलीवुड शख्सियत

खैर आज हम उन गुज़रे बॉलीवुड शख्सियत को याद करेंगे जो गुज़रे पांच महीनों में दुनिया से गुज़र चुके हैं। चलिए इसकी शुरुआत हम द मोस्ट टैलेंटेड खान से करते हैं, जिनका नाम इरफान खान था। 29 अप्रैल 2020 को 53 की उम्र में कोलोन इन्फेक्शन से इनकी मृत्यु हुई थी।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। टैलेंट होने से लुक्स की एहमियत फीकी पड़ जाती है ये बात उन्होंने अपनी बेशुमार उम्दा एक्टिंग से लोगों को समझाई। ‘सलाम बॉम्बे’ में दो मिनट के रोल से इन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। और बॉलीवुड से पहले वह हमें ब्रिटिश फिल्म ‘द वॉरियर’ में लीड रोल में नज़र आए थे।

अगले दो सालों में इन्होंने ‘हासिल’ और ‘मक़बूल’ जैसी बेहतरीन फिल्में अपने दर्शकों को दी। इसके बाद से वह हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक एक मशहूर अभिनेता माने जाने लगें। ‘द नेमसेक’, ‘द स्लमडॉग मिलियनेयर’ से लेकर ‘पान सिंह तोमर’ और ‘द लंचबॉक्स’ जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को रियल टैलेंट से रूबरू कराने में सफल साबित होती हैं। आखरी दफा इरफान ‘अंग्रेजी मीडियम’ में दिखाई दिए थे।

इरफान के गम से दुनिया उभरी नहीं थी कि दूसरे ही दिन एक और बॉलीवुड शख्सियत, ‘ऋषि कपूर’ ने भी अलविदा कह दिया। अपको बता दें कि 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हुआ। इनकी मौत की वजह ‘ल्यूकेमिया’ बताई गई।

कपूर खानदान से नाता रखने वाले ऋषि कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कर्ज़’, ‘चांदनी’, ‘नसीब’ समेत 92 फिल्मों में लीड रोल निभाते नज़र आए। फिर 2000 के बाद इन्होंने ‘दो दूनी चार’, ‘दिल्ली 6’, ‘लव आज कल’, ‘102 नॉट आउट’ और ‘मुल्क’ जैसी प्रासंगिक फिल्मों में काम किया। आखरी बार वह  ‘द बॉडी’ में नज़र आए थे।

मोहित बघेल

23 मई 2020 को 26 साल की उम्र में मोहित की कैंसर के वजह से मृत्यु हुई। इन्होंने सलमान खान की फिल्म रेडी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ज़्यादातर वह हीरो के दोस्त बन कर फिल्मों में नज़र आते थे। जैसे कि ‘मिलन टॉकीज़’ और ‘जबरिया जोड़ी’ में भी वह हीरो के दोस्त का किरदार निभाते दिखाई दिए थे। बीमार होने से पहले इन्होंने ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग खत्म कर ली थी। उनकी यह आखरी फिल्म कुछ समय बाद रिलीज़ होगी।

वाजिद खान

जून में गुज़रे वाजिद खान

47 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के कारण वाजिद खान ने दम तोड़ा था। वह अपने भाई साजिद के साथ म्यूज़िक बनाया करते थे। 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से इन दोनों भाइयों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘तेरे नाम’, ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘एक था टाइगर’ समेत कुल 90 फिल्मों में इन्होंने गानें दिया।

सुशांत सिंह राजपूत

14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह ने भी अलविदा हमें अलविदा कहा। इनकी मौत की वजह – कथिक आत्महत्या। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। फिर 2013 में इन्होंने ‘काय पो छे’ फ़िल्म के ज़रिए बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘पीके’ ‘सोनचिड़िया’ और ‘छिछोरे’ समेत कुल 11 फिल्मों में वह नज़र आए। इनकी आखरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई।

बॉलीवुड की डांस गुरु ने भी हार्ट अटैक से दम तोड़ा

3 जुलाई 2020 को 71 साल की उम्र में दिल के दौरे से बॉलीवुड की डांस गुरु सरोज खान की मृत्यु हुई थी। अपको बता दें इन्होंने अपने करियर में करीब 2000 से भी ज़्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। ‘एक दो तीन’, ‘धक धक करने लगा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ और ‘डोला रे डोला’ जैसे गानों को कोरियोग्राफ कर माधुरी दीक्षित को बड़ी स्टार बनाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। इन्हें कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER