10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल , 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई , 12 मई और 19 मई को सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे, चुनाव आयोग ने ये भी घोषित किया कि वोटों की गिनती 23 मई को होगी। बताते चलें की जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव लोक सभा के साथ नहीं करवाए जाएंगे।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारिख
राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान की तारिख 12 मई तय की गयी है। सातवें चरण के मतदान का छठा चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जिसे चुनाव आयोग (ईसी) ने रविवार को घोषित किया। 2014 के आम चुनाव में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। हाल ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 18 जनवरी को प्रकाशित मतदाताओं की सूची के अनुसार दिल्ली में 1.36 करोड़ से भी अधिक मतदाता हैं।
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आखिरकार ‘हम लोग’ – हमारे लोकतंत्र की वास्तविक ताकत हैं । भारत के इतिहास में सबसे तानाशाही और विरोधी संघीय सरकार को बाहर करने का समय आ गया है। विमुद्रीकरण, नौकरियों, व्यापारियों के विनाश और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को नष्ट करने पर वे हमें जवाब दें। ”
लोकसभा चुनाव के लिए AAP के उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (AAP) अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली दिल्ली की पहली प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। आइये जानते हैं कौन से उम्मीदवार कहा से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आतिशी (पूर्वी दिल्ली), दिलीप पांडे (उत्तर पूर्वी दिल्ली), राघव चड्ढा (दक्षिणी दिल्ली), गुगन सिंह (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और पंकज गुप्ता (चांदनी चौक) को मैदान में उतारा है। लेकिन पश्चिम दिल्ली सीटों के लिए अभी उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। पर जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है।
रविवार को चुनाव आयोग की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है। 2019 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, चुनाव आयोग ने कहा कि ‘मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल’ (VVPAT) का उपयोग सभी मतदान केंद्रों में किया जाएगा।
2014 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने लोकसभा में 543 निर्वाचन क्षेत्रों में से 282 सीटें जीतीं थीं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को करारी हार मिली थी । 2014 में, लोकसभा चुनाव नौ चरणों में आयोजित किए गए थे, चुनाव 7 अप्रैल से शुरू हुए और 9 मई को समाप्त हो गए थे। और वोटो की गिनती 16 मई को हुई।
देश और दुनिया से जुडी हर खबर अब सिर्फ Youth Express पर

