ये तो सब जानते है कि बीते रविवार खतरों के खिलाडी का ग्रैंड फिनाले दिखाया गया था। अब यूँ तो इस बार हर कंटेस्टेंट के बीच बराबर की टक्कर दिखाई गई थी। मगर इन सब के बावजूद भी पुनीत पाठक ने जीत का ताज अपने नाम कर ही लिया। बता दे कि इस बार खतरों के खिलाडी के पूरे सीजन में बेहतरीन स्टंट करके पुनीत पाठक आखिरकार खतरों के खिलाडी के विनर बन ही गए। बहरहाल इस बार ग्रैंड फिनाले में खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार ने खुद शिरकत की थी। वैसे आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस शो की शुरुआत भी अक्षय कुमार से ही हुई थी।
http://करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके अगले दौर में पहुंचे प्रजनेश :-
http://भारती सिंह को दी कपिल शर्मा ने शुभकामनाएं -जानें वजह
खतरों के खिलाडी के विनर..
ऐसे में जब अक्षय कुमार आठ साल बाद दोबारा खतरों के खिलाडी के मंच पर आएं तो उनका जज्बा देखने लायक था। दरअसल अक्षय कुमार अपनी फिल्म केसरी के प्रमोशन के लिए आएं थे। यही वजह है कि इस शो में ग्रैंड फिनाले में उनकी एंट्री भी काफी धमाकेदार तरीके से हुई थी। हालांकि शो के अंत तक हर किसी को यही लग रहा था कि इस बार आदित्य नारायण आगे निकल जायेंगे। मगर शो के आखिरी स्टंट में पुनीत पाठक ही बाजी मार कर ले गए। जी हां पुनीत पाठक अपनी मेहनत और जोश के दम पर खतरों के खिलाडी के विनर बन ही गए।
http://जैस्मिन भसीन का प्यार बना टीवी का यह मशहूर एक्टर, जाने आखिर कौन है वो
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार ग्रैंड फिनाले के दौरान न केवल अक्षय कुमार ने बल्कि सभी कंटेस्टेंट ने मिल कर खूब मस्ती भी की। शायद यही वजह है कि इस बार भी यह शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहा। फ़िलहाल पुनीत पाठक अपनी जीत को खूब एन्जॉय कर रहे है।
एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


