शादी के बंधन में जल्द बधेंगे विक्की और कैटरीना कैफ, समारोह में शामिल होंगे तमाम बॉलीवुड सितारे

शादी के बंधन में जल्द बधेंगे विक्की और कैटरीना कैफ, समारोह में शामिल होंगे तमाम बॉलीवुड सितारे

इस समय सोशल मीडिया की बात की जाए तो इस समय एक कही चर्चा चल रही है। जो है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी। इन्हीं सबके बीच कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ रात 11 बजे राजस्थान के बरवाड़ा पैलेस पहुंच गई है। जहां यह भी जानकारी मिल रही है कि  विक्की और कैटरीना की शादी इसी पैलेस में होगी।

दुल्हन की तरह सज गया होटल

वहीं, राजस्थान का बरवाड़ा पैलेस सिक्सेंस होटल दुल्हन की तरह सजाया गया है। जहां कैटरीना की शादी की सभी रस्में इसी होटल में निभाई जाएंगी। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की इस जोड़ी की रॉयल वेडिंग की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही है और अब लगभग सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी की जा चुकी है।

लोग नहीं देख पाए कैटरीना की एक झलक

हालांकि, सोमवार के दिन रात के करीब 11 बजे से कैटरीना का दीदार पाने के लिए दीवाने चौथ का बरवाड़ा के लोग घरों से बाहर निकलकर खड़े थे ताकि कैटरीना कैफ को देख सकें लेकिन निराशा जनक लोग कैटरीना की झलक तक नहीं पा सके। बता दें कि एक्ट्रेस का काफिला सड़क पर तो नजर जरूर आया लेकिन काली कार के अंदर कैटरीना कहीं दिखाई तक नहीं दी।

आज से शुरू हो जाएंगी रस्में

दरअसल, पुलिस और प्रशासन ने पूरी सुरक्षा के साथ कैटरीना कैफ के परिवार को होटल में पहुंचाया। साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सड़क पर ही सुरक्षा थाम ली थी। आज यानि मंगलवार के दिन से ही कैटरीना और विकी कौशल की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी जो कि 8 वा 9 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं, कैटरीना अपनी शादी को एकदम सीक्रेट ढंग से निभाना चाहती है।

ये अभिनेता होंगे शामिल

इसीलिए कारण से कैटरीना ने शादी में जो 120 मेहमान शामिल होंगे उनको मोबाइल नहीं रखने के लिए कहा गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि उनके कुछ करीबी दोस्त शादी समारोह में चल रही कड़ाई के चलते नजर नहीं आ रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि कैटरीना कैफ और विक्की कोशल की शादी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। जहां बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली शादी समारोह में शामिल होने आएंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER