कभी-कभी ऐसा होता है कि अचानक घर पर मेहमान आ जाते है। तो ऐसे में कभी घर में कोई सब्जी नहीं रहती है। तो अक्सर लोगो के मन में यह सवाल आता है कि क्या खाने में बनाया जाए। एक बात तो हम सब जानते है कि कोई सब्जी घर पर हो ना हो लेकिन आलू जरूर पड़ी रहती है। जबकि आलू के बिना कोई भी सब्जी अधूरी मानी जाती है। सादा आलू तो आपने कई बार खाया और खाया होगा लेकिन आपने कभी आलू कोरमा नहीं खाया होगा। आप ऐसे में आलू कोरमा बनाकर मेहमान को खिला सकते है। आइये जानते है इसके बारे में।
ओलू कोरमा के लिए ये चाहिए सामग्री
- आलू – 4-5 (उबले हुए)
- दालचीनी – 2-3
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
- प्याज – 3
- टमाटर – 3
- तेज पत्ते – 2-3
- नमक स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा – 1 बड़ा चम्मच
- हींग – 1/2 छोटा चम्मच
- सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
- मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- नारियल – 2 कप
- गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
- तेल ज़रूरत अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को लें और उन्हें बड़े टुकड़ों में काट लें। फिर जीरा, सौंफ और नारियल को कद्दूकस कर लें और मिक्सर में डालें। मिश्रण से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर प्याज को काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर कुछ देर भूनें। फिर इसके बाद हींग, हल्दी पाउडर, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दालचीनी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें। फिर टमाटर को काट कर मिश्रण में डाल दें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और फिर तैयार नारियल और आलू का पेस्ट डालें। मिश्रण में थोडा़ सा पानी डालें और ढककर 5 मिनिट तक अच्छी तरह से पका लें। फिर इसके बाद आलू पकते ही गैस को बंद कर दें। आपकी आलू कोरमा की सब्जी तैयार है।