कहते है कि जो लोग दूसरों को हंसाते है, ये जरूरी नहीं कि उनकी जिंदगी में कोई गम नहीं। बता दे कि ये कहावत इस कलाकार पर एकदम फिट बैठती है। जी हां टीवी का वह कलाकार जिसका करियर महज एक दुर्घटना ने बर्बाद किया है। बता दे कि चार साल पहले इस कलाकार का काफी बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। वह एक्सीडेंट इतना बुरा था कि आज भी यह कलाकार उस दिन के हादसे को भुला नहीं पाया है। यहाँ तक चार सालो से यह नार्मल लाइफ जीने के लिए तरस रहा है। बहरहाल आप सब को याद होगा कि कुछ साल पहले टीवी पर चिड़ियाघर नाम से एक शो आता था। इस शो में मेंढक नाम से एक कलाकार लोगो को खूब हंसाता था। बता दे कि उसका असली नाम मनीष विश्वकर्मा है।
एक दुर्घटना ने बर्बाद किया इस कलाकार का करियर..
अब यूँ तो मनीष का किरदार घर घर में काफी लोकप्रिय हो गया था। मगर फिर एक दिन ऐसा आया, जब इस कलाकार का सब कुछ छीन गया। दरअसल बात ये है कि मनीष हर रोज की तरह अपनी बाइक पर शूटिंग के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी उनका काफी बड़ा एक्सीडेंट हो गया। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह काफी समय तक वहां बेहोश पड़े रहे और काफी समय बीत जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसी एक्सीडेंट के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। जिसके चलते वह कोमा में चले गए थे।



