CTET 2018 की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए किस दिन आयोजित होगी परीक्षा

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

शिक्षक बनने के लिए शैक्षिक योग्यता पूरी करने के साथ ही आध्यपक पात्रता परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है। सीबीएसई के साथ राज्य भी अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करते हैं। अगर आप भी टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण तारीख की घोषणा हुई है। सीबीएसई ने सीटीईटी 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित होगी।

 

सीबीएसई हर साल सीटीईटी परीक्षा का आयोजन करता है। इस साल आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार 22 जून से आवेदन कर सकेंगे। 12 जून से सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी ली जा सकेगी। सीटीईटी में दो पेपरों का आयोजन होता है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को पढ़ाएंगे। जबकि पेपर 2 वे उम्मीदवार देंगे जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों के शिक्षक बनने की तैयारी में हैं।

 

दोनों परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होगी। पहली परीक्षा सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक होगी। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के जो छात्र दोनों पेपर देना चाहते हैं उन्हें 1000 रुपए फीस और एक पेपर के लिए 600 रुपए फीस देनी होगी। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए एक पेपर की फीस 300 और दो पेपरों की फीस 500 रुपए है।

 

सीटीईटी 2018 परीक्षा देश के 92 शहरों में आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन 22 जून से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेंगे। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई रखी गई है। और परीक्षा की तारीख 17 सितंबर है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 जून से www.ctet.nic.in  पर पूरी जानकारी लेने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER