CSK VS DC के बीच खेले गए कल के मुक़ाबले में दिल्ली की युवा टीम अनुभवी चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ी।आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखी है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वही धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार हैं।
आपको बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
CSK VS DC ;पृथ्वी शॉ चुने गए मैन ऑफ द मैच
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसके बदौलत दिल्ली की टीम ने विशाल 175 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी।
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन (35), कप्तान श्रेयस अय्यर (26) और ऋषभ पंत (32*) ने रनों का योगदान दिया। वहीं, चेन्नई की तरफ से पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट झटके। वहीं, चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए।
CSK VS DC चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, एमएस धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), सैम कुर्रन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयुष चावला, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और आवेश खान।
