टॉप ऑर्डर में महेंद्र सिंह धोनी क्यों बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही खुलासा किया है । आपको बता दें की लगातार चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में धोनी के 7 वे नंबर पर बल्लेबाजी करने पर सवाल उठने लगे थे। आलोचकों का कहना था कि अगर वे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते तो चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीत जाती। लेकिन धोनी ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विशाल लक्ष्य चेज करना था
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 200 रन बना पाई थी और ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था । हालांकि इस मैच में चेज करते हुए आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धौनी ने तीन छक्के जरूर लगाए थे, लेकिन भारतीय दिग्गजों ने कहा था कि ये उनकी निजी छक्के थे। इसका टीम से कोई लेना-देना नहीं था। इन छक्को से चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं मिली तो ऐसे छक्को को सिर्फ धोनी के खाते में जोड़ा जाएगा टीम को तो जीत से मतलब होता है, यदि धोनी शीर्ष क्रम में आते तो शायद परिणाम कुछ और होता।
टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा
हालांकि, अब महेंद्र सिंह धौनी ने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है कि वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे। धौनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के तीसरे मैच से पहले ये खुलासा किया है।
एमएस धौनी से टॉस प्रजेंटर और कमेंटेटर ने सवाल किया कि आपकी आलोचना हो रही है कि आप बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं आ रहे? इसके जवाब में धौनी ने कहा, “जहां तक मेरी बल्लेबाजी पोजिशन का सवाल है। मैं वहां बल्लेबाजी करूंगा, जहां टीम को मेरी जरूरत होगी। मैं वो सब करूंगा, जो टीम के लिए बेस्ट होगा।” इससे पहले धौनी ने ये भी कहा कि हमें लीग फेज में 14 मैच खेलने हैं, लेकिन ये भी जानते हैं कि हम 14 मैच नहीं जीत सकते। इसलिए हार-जीत अभी मायने नहीं रखती।
