ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का मुंबई में निधन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का मुंबई में निधन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का गुरुवार के दिन मुंबई में निधन हो गया। 24 मार्च 1961 को मेलबर्न में जन्में जोन्स ने 59 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। जोन्स इस समय मुंबई से आईपीएल 2020 की कमेंट्री कर रहे थे। जोन्स ने अपना डेब्यू 1984 में वेस्टइंडीज के दौर पर टेस्ट खेलकर किया था। अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में उन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी।

जोन्स ने अपने कैरियर में खेले 52 टेस्ट

अपने करियर में जोन्स ने कुल 52 टेस्ट खेले और इस दौरान 3 हजार 631 रन बनाए। जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा वनडे में ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 164 मैच खेलकर 6 हजार 068 रन बनाए। वनडे में जोन्स ने 7 शतक और 46 अर्धशतक जमाए।

स्टार स्पोर्टस ने साझा की खबर

वहीं, स्टार स्पोर्ट्स ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि, ”बेहद दुख के साथ हम डीन मर्विन जोन्स एएम के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। ” उन्होंने कहा, ”हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए तैयार हैं। जरूरी इंतजाम करने के लिए हम आस्ट्रेलियाई उच्चायोग के संपर्क में हैं।”

खेल के महान दूतों में एक थे जोन्स

कहा कि, ”जोन्स खेल के महान दूतों में से एक थे और वह दक्षिण एशिया में क्रिकेट के विकास से जुड़े रहे। वह नई प्रतिभा को खोजने और युवा क्रिकेटरों को तराशने को लेकर जुनूनी थे।”वह चैंपियन कमेंटेटर थे जिनकी मौजूदगी और खेल को पेश करने का तरीका हमेशा प्रशंसकों को खुशी देता था। स्टार और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों को उनकी कमी खलेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।”

Summary
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का मुंबई में निधन
Article Name
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का मुंबई में निधन
Description
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे डीन जोन्स का गुरुवार के दिन मुंबई में निधन हो गया। 24 मार्च 1961 को मेलबर्न में जन्में जोन्स ने 59 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। जोन्स इस समय मुंबई से आईपीएल 2020 की कमेंट्री कर रहे थे। जोन्स ने अपना डेब्यू 1984 में वेस्टइंडीज के दौर पर टेस्ट खेलकर किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER