अगर हम टीवी के प्रसिद्ध शो नागिन की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि इस शो के तीनों सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आएं है। बता दे कि अब इस शो के चौथे सीजन का प्रोमो भी सामने आ चुका है। यानि नागिन 4 का प्रोमो अब रिलीज़ हो चुका है। जो एकता कपूर द्वारा खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। बहरहाल इस प्रोमो में टीवी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन काफी खतरनाक लुक में नजर आ रही है। गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन दिल से दिल तक, खतरों के खिलाडी और दिल तो हैप्पी है जी आदि कई प्रसिद्ध शो में काम कर चुकी है।
नागिन 4 का प्रोमो हुआ रिलीज़..
ऐसे में इस शो को लेकर उनका जो नया लुक सामने आया है, उसे देख कर दर्शक भी काफी हैरान है। वो इसलिए क्यूकि नागिन शो के इस सीजन के लिए निया शर्मा, अलीशा पंवार और क्रिस्टल डिसूजा का नाम सामने आ रहा था। मगर जब शो का प्रोमो रिलीज़ किया गया, तब एक नया ही चेहरा दर्शको को देखने को मिला। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है, कि आखिर जैस्मिन इस शो में लीड किरदार निभाएंगी या किसी और किरदार में नजर आएंगी। बता दे कि एकता कपूर ने यह भी लिखा है कि नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन।
Welcome to the world of Nagins. @jasminbhasin in and as NAGIN Bhagya ka zehreela Khel …. pic.twitter.com/Ybnz73H1d6
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) November 13, 2019
हालांकि नागिन शो टीवी पर कब आएगा ये तो केवल एकता कपूर और चैनल के मेकर्स ही फाइनल कर सकते है। मगर इतना जरूर तय हो चुका है कि इस बार के सीजन में निया शर्मा और जैस्मिन भसीन जरूर नजर आएंगी। फ़िलहाल आप नागिन 4 का प्रोमो खुद यहाँ देख सकते है। गौरतलब है कि नागिन के इस सीजन में लीड हीरो कौन होगा, इसका भी अभी तक कुछ फाइनल खुलासा नहीं हुआ है। मगर हम उम्मीद करते है कि यह शो अपने तीनो सीजन की तरह ही कमाल करेगा।


