ठंड का सितम हुआ शुरू, इन चीजों का करे सेवन, जानिये इसके बारे में

दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों में सर्दी शुरू हो गई है। सर्द हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। शीत लहर के कहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ऐसे में शरीर को ठंड से बचाने के लिए हर जरूरी एहतियात बरतना चाहिए।

ठंड से बचने के लिए खाएं ये चीजें

1. खजूर

सर्दी के मौसम में खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ठंड में खजूर खाने से भी शरीर को ताकत मिलती है।

2. गुड़

ठंड में गुड़ का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है। गुड़ सर्दी और फ्लू में भी फायदेमंद होता है।

3. अंडा

सर्दियों में अंडा खाना बहुत ही अच्छा होता है. अंडा न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अंडे का सेवन जरूर करें।

खास बात

4. गर्म पेय पदार्थ और पानी ठंडे दिन हल्का गुनगुना पानी पिएं। इसके साथ ही मसालेदार चाय और काढ़ा पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER