घर पर बनाएं पोहे का चिला, हो सकता है नाश्ता का बेस्ट ऑप्शन, पढ़िये

घर पर बनाएं पोहे का चिला, हो सकता है नाश्ता का बेस्ट ऑप्शन, पढ़िये

अगर आप रोज-रोज एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी खाना चाहते हैं, तो पोहे का चीला ट्राई करें| यह वजन कम करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा नाश्ता का ऑप्शन है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी तैयार भी हो जाता है। आइए जान लें इसे बनाने की आसाम रेसिपी|

पोहे का चीला बनाने के लिए सामान

1 कप पोहा

1/2 कप दही

1 कप बारीक कटा हुआ प्याज

1/2 कप कटी हुई गाजर

1/4 कप हरी धनिया पत्तियाँ

1-2 बारीक कटी हरी मिर्च

1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

1 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

नमक स्वाद अनुसार

1-2 चम्मच तेल (पकाने के लिए)

पोहे का चीला बनाने की विधि

सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख लें. फिर अच्छी तरह से निचोड़कर प्लेट में रख लें. अब एक बड़े बाउल में भिगोए हुए पोहे, दही, बारीक कटा प्याज, गाजर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और फिर तैयार मिक्सचर का एक चम्मच पैन में डालकर फैलाएं. इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं. जब यह अच्छे से पक जाए, तो इसे प्लेट में निकालकर गरमा गरम पोहे का चीला हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें|

डाल सकते है पसंदीदा सब्जी

आप इसमें मटर, शिमला मिर्च या कोई भी पसंदीदा सब्जियाँ डाल सकते हैं. अगर आप कम कैलोरी वाला चीला चाहते हैं, तो तेल की बजाय थोड़ा पानी डालकर भी इसे पका सकते हैं. पोहे का चीला एक हल्का और टेस्टी नाश्ता है, जिसे बनाना बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें और परिवार के सभी लोगों को इसका स्वाद चखाएं|

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER