सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। जहां सर्दियों में नाश्ते में मन कुछ चटपटा खाने का करने लगता है। जहां ऐसे मौसम में आपका चटपटा खाने का करता है कि क्या कुछ कुरकुरा खाया जाए। आपको बता दें कि यह एक ऐसी डिश है जो खाने में टेस्टी होने के साथ बनानी भी बहुत ही आसान है। खास बात यह है कि ठंड के मौसम में आलू की गर्मागरम कचौड़ी आपके स्वाद को बढ़ा देती हैं। आइये जानते है कि कैसे आप घर पर आलू की कचौड़ी बना सकते है।
खास बात
सबसे पहले कचौड़ी बनाने के लिए आटा- 2 कप -सूजी- 1 कप -तेल- 2 चम्मच -स्वादानुसार नमक
ये चाहिए सामग्री
आलू- 250 ग्राम -तेल- 1 चम्मच -हींग- 2 चुटकी -गरम मसाला- आधा स्पून -धनिया पाउडर- 1स्पून -हरी मिर्च- 2 बारीक कटी -नमक स्वादानुसार -हरा धनिया- 2 स्पून कटा हुआ -अमचूर पाउडर- आधा स्पून
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कचौड़ी का आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में आटा और उसकी सारी सामग्री मिलाकर गुनगने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। अब इसके बाद इसके आटे को करीब आधा घंटा ढक कर रख दें। अब कुकर में आलू को अच्छी तरह उबालकर छील कर मैश कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें मैश किए आलू और पिट्ठी के लिए रखे गए सभी मसाले मिलाकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें। कचौड़ी का भरावन ठंडा करने के लिए एक बर्तन में निकाल लें।
इस तरह बनाएं लोई
अब इसके बाद आटे की छोटी सी लोई तोड़ें और उसे हल्का बड़ा करके उसमें एक या डेढ़ चम्मच भरावन भर दें। अब कचौड़ी को किनारों से मोड़ते हुए अच्छी तरह से बंद करते जाएं। अब इस लोई को हल्के हाथ से चिकनाई लगाकर बेल लें। सभी को इसी तरह से तैयार कर लें और ब्राउन होने तक तल लें।
तलें मध्यम आंच पर
आंच का रखें ध्यान
वहीं, एक बात का ध्यान रखें कचौड़ी हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें। इन्हें बीच-बीच में धीरे से पलटते रहें। आपकी चटपटी और खस्ता आलू की कचौड़ी बनकर तैयार हैं। आप इसको सॉस, हरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं। जो सर्दी के मौसम में खाने में बहुत मजा देगी।
Summary

Article Name
ठंडी में बनाएं आलू की कचौरी, भरावन के लिए चाहिए ये सामग्री, जानियें
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
youthexpress