भारत, विविधता से पूर्ण देश है, जहां विभिन्न संस्कृति, जाति, परंपराओं का मिलन होता है। सुनहरे रंग का दिखने वाला रेगिस्तान, सुंदर और विशाल किले, हमारी पुरानी संस्कृति और शूरवीरों की याद दिलाता है। तो चलिए, भारत के रेगिस्तानी राज्य, राजस्थान के स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानते हैं।
इस राज्य का ज़्यादातर हिस्सा मारवाड़ी लोगों से छिका है, जो शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं। जैसे प्याज़ कचौड़ी, सभी की पसंदीदा डिश है। राजपुतों के शहर में आपको टेस्टी, तीखी, गर्मा-गर्म मीट करी और मुंह में पानी ला देने वाली मिठाई चखने को मिलेगी। यहां के खाने में ढेर सारे देसी घी का प्रयोग किया जाता है।
राजस्थान के स्वादिष्ट पकवानों में मशहूर डिश; दाल बाटी चूरमा, प्याज़ कचौड़ी, गट्टे की सब्जी और पापड़ की सब्जी शामिल हैं। जो लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, उनके लिए लाल मांस, सफेद मांस और बंजारी गोश्त मशहूर है।
जोधपुर की मावा कचौड़ी, बिकानेर का रसगुल्ला, जयपुर का घेवर, पुश्कर का मालपुआ मीठे पकवानों में रस घोलता है।
ये हैं कुछ खास रेसिपीज
आमरस की कढ़ी
आम की प्यूरी, जिसे छाछ और बेसन में मिलाकर ब्लैंड किया जाता है। ऊपर से आप बूंदी और देसी मसालों का तड़का दे सकते हैं।
मछली जैसमंदी
मुलायम मछली को डीप फ्राई कर के उसे तीखे मसाले और क्रीम में पकाया जाता है।
भुना कूकड़ा
चिकन को राजस्थानी मसालों में मैरीनेट करके मुलायम होने तक पकाया जाता है। इसके बाद ऊपर से इसमें ताज़ा हरा धनिया गार्निश कर परोसा जाता है।
खोबा रोटी के साथ कैरी करी : खट्टे आम की करी को आप राजस्थान की पारंपरिक खोबा रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
राजस्थानी मिर्ची वडा : स्ट्रीट पर बिकने वाला सबसे मशहूर स्नैक जोधपुरी मिर्ची वडा। हरी मिर्च में मसालेदार आलू का मिक्सचर भरकर डीप फ्राई किया जाता है। इसका सबसे अच्छा स्वाद खट्टी टमाटर की चटनी के साथ ही आता है।
घेवर
राजस्थान की पारंपरिक मिठाई, जो आटा, दूध और चाश्नी से तैयार की जाती है। ये डिस्क के आकार की मशहूर मिठाई होती है, जो अक्सर त्यौहारों पर ही बनती।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार
अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर
