बोर्ड की परिक्षाएं इस दिन शुरू हो रही , जल्द जारी होगा टाइम टेबल, पढ़िये

बोर्ड की परिक्षाएं इस दिन शुरू हो रही , जल्द जारी होगा टाइम टेबल, पढ़िये

जैसा कि हम सभी जानते है कि हर साल यूपी बोर्ड की परिक्षाएं होती है। वहीं, इस बार की यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं अगले माह फरवरी से शुरू हो जाएंगी। वहीं, इन्हीं सबके बीच प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।

खास बात

हालांकि, जानकारी के अनुसार अभी बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी नहीं हुआ है। जिसका इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। इस साल 10 वीं और 12 वीं को बोर्ड परीक्षाओं में 58,67,329 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें 10 वीं के 31,16,458 और 12 वीं के 27,50,871 छात्र शामिल हैं।

इन्होंने दी शुभकामनाएं

वहीं, इन सबके बीच माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे मन लगाकर और पूरी मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी करें और अच्छे नंबर प्राप्त करें। गुलाब देवी ने कहा कि साल 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई है।

कॉपियों में रहेगा बार कोड

हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड नक़ल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस बार एक और नया प्रयोग करने जा रहा है। पहली बार 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षा कॉपियों में बारकोड का प्रयोग किया जाएगा। बता दें कि बार कोड बोर्ड की कॉपियों के हर पेज पर होगा। जो एक तरह से नई टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

Summary
बोर्ड की परिक्षाएं इस दिन शुरू हो रही , जल्द जारी होगा टाइम टेबल, पढ़िये
Article Name
बोर्ड की परिक्षाएं इस दिन शुरू हो रही , जल्द जारी होगा टाइम टेबल, पढ़िये
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि हर साल यूपी बोर्ड की परिक्षाएं होती है। वहीं, इस बार की यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं अगले माह फरवरी से शुरू हो
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER